{"_id":"69eab11279042abbc0059d03","slug":"india-paying-double-price-for-urea-amid-iran-war-orders-record-2-5-million-ton-import-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान युद्ध: भारत को यूरिया के लिए चुकानी पड़ रही दोगुनी कीमत, सरकार ने रिकॉर्ड 25 लाख टन आयात का दिया ऑर्डर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ईरान युद्ध: भारत को यूरिया के लिए चुकानी पड़ रही दोगुनी कीमत, सरकार ने रिकॉर्ड 25 लाख टन आयात का दिया ऑर्डर
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Nirmal Kant
Updated Fri, 24 Apr 2026 05:26 AM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम एशिया में तनाव के चलते भारत की ऊर्जा के बाद अब उर्वरक आपूर्ति भी प्रभावित हुई है, जिससे सरकार ने एक ही टेंडर में रिकॉर्ड स्तर पर यूरिया आयात का फैसला किया है, जो पिछले सौदे की तुलना में लगभग दोगुने दाम पर है। पढ़िए रिपोर्ट-
ईरान युद्ध से वैश्विक व्यापार प्रभावित
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम एशिया में जारी जंग का असर भारत की तेल और गैस के बाद अब उर्वरक जरूरतों पर भी साफ दिखने लगा है। यही वजह है कि सरकार ने पहली बार एक ही टेंडर में रिकॉर्ड 25 लाख टन यूरिया के आयात का ऑर्डर दिया है। बड़ी बात यह है कि इस बार आयात दो महीने पहले चुकाई गई कीमत से दोगुने दाम पर किया जा रहा है। यूरिया की यह रिकॉर्ड खरीदारी भारत के सालाना आयात का लगभग एक चौथाई हिस्सा है। माना जा रहा है कि इस बड़े ऑर्डर से वैश्विक बाजार में आपूर्ति और भी मुश्किल हो जाएगी, जिससे कीमतें बढ़ने का भी जोखिम है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि महंगे आयात से घरेलू बाजार में भी यूरिया के दाम बढ़ सकते हैं, जिससे किसानों की आय भी प्रभावित हो सकती है।
इंडियन पोटाश ने दोगुने दाम पर खरीद की जताई सहमति
सूत्रों ने बताया, इंडियन पोटाश लि. ने पश्चिमी तट पर डिलीवरी के लिए 935 डॉलर प्रति टन की दर से 15 लाख टन यूरिया खरीदने पर सहमति जताई है। साथ ही, पूर्वी तट पर डिलीवरी के लिए 959 डॉलर प्रति टन की दर से अतिरिक्त 10 लाख टन यूरिया खरीदने का फैसला किया है।
अगर तुलना करें, तो इससे पहले हुए टेंडर में कीमतें काफी कम थीं। उस समय पश्चिमी तट के लिए करीब 508 डॉलर और पूर्वी तट के लिए 512 डॉलर प्रति टन की दर से यूरिया खरीदा गया था। यानी सिर्फ दो महीने में कीमत करीब दोगुनी हो गई है।
56 लाख टन आपूर्ति के मिले थे प्रस्ताव
इंडियन पोटाश लि. को टेंडर में 56 लाख टन यूरिया आपूर्ति के प्रस्ताव मिले थे, जिसमें से सिर्फ एक छोटा हिस्सा 935 डॉलर प्रति टन की दर पर था। अधिकांश बोलियां 1,000 डॉलर प्रति टन के आसपास थी और कुछ तो 1,136 डॉलर प्रति टन तक पहुंच गई थीं। आपूर्तिकर्ताओं की ओर से सबसे कम बोली की बराबरी करने के बाद कंपनी ने 25 लाख टन यूरिया खरीदने पर सहमति जताई।
ये भी पढ़ें: महिलाओं के साथ बढ़ता ऑनलाइन अपराध: रोजाना 370 केस, टॉप पर नकली प्रोफाइल; अश्लील संदेश भी बढ़ा रहे परेशानी
टेंडर दस्तावेजों के मुताबिक, इस खेप को 14 जून तक लोडिंग पोर्ट से रवाना करना होगा। अन्य खरीदारों की बढ़ी मुश्किल: मुंबई स्थित उर्वरक उद्योग के एक अधिकारी ने बताया, भारत ने तो अपनी आपूर्ति सुरक्षित कर ली है, लेकिन अन्य खरीदारों को उर्वरक हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। उत्पादकों ने पहले ही भारत को खेप भेजने का वादा कर दिया है।
Trending Videos

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X