सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sitharaman meeting with banks on emerging ai threats security customer data safeguard measures

Customer Data Safety: बैंकों के साथ वित्त मंत्री की अहम बैठक, एआई से जुड़े खतरों पर सतर्क रहने का दिया निर्देश

एएनआई, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Fri, 24 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Customer Data Safety: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों के साथ  उच्च स्तरीय बैठक की और एआई से जुड़े नए साइबर खतरों को देखते हुए उन्हें अपनी आईटी प्रणाली, ग्राहक डाटा और वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने के निर्देश दिए। पढ़िए रिपोर्ट-

sitharaman meeting with banks on emerging ai threats security customer data safeguard measures
निर्मला सीतारमण, अश्विनी वैष्णव - फोटो : एक्स/वित्त मंत्रालय
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को उभरते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े खतरों को लेकर बैंकों और संबंधित पक्षों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि नए एआई मॉडल सॉफ्टवेयर की कमजोरियों का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।
Trending Videos


सीतारमण ने सभी बैंकों से अपनी आईटी प्रणाली को सुरक्षित करने, ग्राहकों के डाटा की रक्षा करने और वित्तीय संसाधनों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक पूर्व-निवारक कदम उठाने का आग्रह किया। वित्त मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बैठक के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने अब तक साइबर सुरक्षा प्रणालियों और प्रोटोकॉल को मजबूत करने में बैंकों की ओर से किए गए कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि नए एआई मॉडल से उत्पन्न हो रहा खतरा अभूतपूर्व है और इसके लिए बहुत उच्च स्तर की सतर्कता, तैयारी और वित्तीय संस्थानों तथा बैंकों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत है।

वित्त मंत्री ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन को क्या सलाह दी?
वित्त मंत्री ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन को सलाह दी कि ऐसे खतरों का तेजी और प्रभावी तरीके से जवाब देने के लिए एक मिलकर काम करने वाला तंत्र विकसित किया जाए। उन्होंने बैंकों को यह भी निर्देश दिया कि वे सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध साइबर सुरक्षा पेशेवरों और विशेष एजेंसियों को शामिल करें, ताकि बैंकों की रक्षा और निगरानी क्षमताओं को लगातार मजबूत किया जा सके।

बैंकों को आगे यह सलाह दी गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या साइबर घटना की तुरंत संबंधित प्राधिकरणों को रिपोर्ट करें और सभी संबंधित एजेंसियों के साथ करीब से तालमेल बनाए रखें। इन प्राधिकरणों में भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल भी शामिल है। 

ये भी पढ़ें: US दौरे पर RBI गवर्नर: निवेशकों से की मुलाकात, भारत की ठोस अर्थव्यवस्था और देश पर भरोसे का जिक्र; संदेश क्या?

'डाटा सुरक्षा के लिए मजबूत तंत्र बनाने की जरूरत'
केंद्रीय वित्त मंत्री सक्रिय कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने बैंकों से अपनी आईटी प्रणाली को सुरक्षि करने, ग्राहकों के डाटा की रक्षा करने और वित्तीय संसाधनों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया। बैंकों, भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच रियल टाइम खतरे की जानकारी साझा करने के लिए एक मजबूत तंत्र बनाया जा सकता है, ताकि उभरते खतरों की समय रहते पहचान हो सके और उन्हें बिना देरी पूरे तंत्र में साझा किया जा सके।  

बैठक में कौन-कौन शामिल हुए?
इस बैठक में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू, संजय बहल, भारतीय रिजर्व बैंक और एनपीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी, तथा अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के प्रबंध निदेशक और सीईओ शामिल हुए। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एंथ्रोपिक का 'मिथोस' जैसे एआई मॉडल भारत के आईटी सेवा क्षेत्र की विकास के लिए व्यवधान का जोखिम पैदा कर सकते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed