सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Silver Rate Bullion Market US Iran Ceasefire Commodity Market Geopolitical Tensions Investment News

Gold Silver Price: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए सर्राफा बाजार का हाल

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Fri, 24 Apr 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीक्स पर सोना 0.47 प्रतिशत और चांदी 0.35 प्रतिशत कमजोर हुई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में भी दोनों धातुओं में बिकवाली रही। आइए विस्तार से जानते हैं।

Gold Price Silver Rate Bullion Market US Iran Ceasefire Commodity Market Geopolitical Tensions Investment News
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली के दबाव के चलते दोनों कीमती धातुओं के दाम करीब आधा प्रतिशत तक फिसल गए।
Trending Videos


एमसीक्स पर सोने की शुरुआत पिछले सत्र के बंद 1,51,761 रुपये के मुकाबले 1,51,167 रुपये पर हुई। सुबह 9:40 बजे तक 5 जून 2026 डिलीवरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 718 रुपये यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,043 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,51,039 रुपये का निचला और 1,51,457 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखी गई। 5 मई 2026 डिलीवरी वाला सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट पिछले बंद 2,41,513 रुपये के मुकाबले 2,39,200 रुपये पर खुला। सुबह के कारोबार में यह 842 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत टूटकर 2,40,671 रुपये पर पहुंच गया। सत्र में चांदी ने 2,39,200 रुपये का न्यूनतम और 2,41,382 रुपये का उच्चतम स्तर दर्ज किया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों धातुओं पर दबाव बना रहा। कॉमेक्स पर सोना 0.83 प्रतिशत गिरकर 4,684 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 0.92 प्रतिशत कमजोर होकर 74.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

क्या है विशेषज्ञों की राय?

मोतीलाल ओसवाल वित्तीय सेवाएं के कमोडिटी विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया में तनाव को लेकर अनिश्चितता के कारण सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना है।

उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर जाने से महंगाई बढ़ने की आशंका है, जिससे निवेशकों की रणनीति प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, अमेरिका के उम्मीद से बेहतर शुरुआती पीएमआई आंकड़ों ने अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत दिया है, जिससे निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें घटी हैं और इसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed