फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी सरकार दे रही एक करोड़ रुपये जीतने का मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Mon, 02 Mar 2020 02:35 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 02 Mar 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
GST Lottery Scheme win upto 1 crore rupees by doing this small thing

केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (GST) में हेराफेरी के लिए कई कदम उठाती आई है। इसके मद्देनजर सरकार अब एक नई योजना बनाने जा रही है। इससे आपको एक करोड़ रुपये का मुनाफा होगा। इस खास योजना की शुरुआत एक अप्रैल 2020 से हो रही है। 

GST Lottery Scheme win upto 1 crore rupees by doing this small thing

सरकार कर रही है लॉटरी की शुरुआत

सरकार जीएसटी व्यवस्था के तहत एक ऐसी लॉटरी शुरू करने की योजना बना रही है, जिसमें हर महीने दुकानदार और खरीदार के बीच सौदे के हर बिल को लकी-ड्रॉ में शामिल किया जाएगा। इस लॉटरी में उपभोक्ताओं को एक करोड़ रुपये तक का इनाम मिल सकता है।

आगे जानते हैं इनाम पाने के लिए आपको क्या करना होगा।

GST Lottery Scheme win upto 1 crore rupees by doing this small thing

योजना में भाग लेने के लिए उपभोक्ताओं को किसी भी खरीद की रसीद स्कैन करके अपलोड करनी होगी। इसके लिए जीएसटी नेटवर्क एक मोबाइल एप भी विकसित कर रही है। इस एप के माध्यम से आप रसीद अपलोड कर सकेंगे। मार्च के अंत तक एंड्रॉयड और एपल के उपभोक्ताओं के लिए यह एप उपलब्ध हो जाएगी।

सबसे पहले लॉटरी में एक प्रथम विजेता चुना जाएगा। प्रथम विजेता के लिए बड़ा इनाम होगा। इसके बाद राज्यों के स्तर पर दूसरे और तीसरे विजेता भी चुने जाएंगे।

यह भी पढ़ें: इस सरकारी योजना के तहत आज से सस्ते में खरीद सकते हैं सोना, सिर्फ पांच दिनों तक है मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
GST Lottery Scheme win upto 1 crore rupees by doing this small thing

जीएसटी की चोरी रोकने में मिलेगी मदद

इस संदर्भ में एक अधिकारी ने बताया कि यह लॉटरी योजना ग्राहकों को दुकानों से हर खरीद का बिल व रसीद मांगने को प्रात्साहित करने के लिए बनाई जा रही है। इससे सरकार को जीएसटी की चोरी रोकने में मदद मिलेगी। अगर आप भी इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो बता दें कि इसमें भाग लेने के लिए इस तरह की कोई सीमा नहीं होगी। यानी रसीद न्यूनतम या अधिकतम किसी भी राशि की हो सकती है।

यह भी पढ़ें: खुशखबर: उड़ान के दौरान मिलेगी WiFi सेवा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

विज्ञापन
GST Lottery Scheme win upto 1 crore rupees by doing this small thing

मामले में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमाशुल्क बोर्ड (CBIC) के एक अधिकारी ने बीते माह कहा था कि इस लॉटरी में लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक के इनाम रखे जा सकते हैं। 14 मार्च की बैठक में जीएसटी परिषद इस योजना पर अपना मत दे सकती है।

मालूम हो कि लॉटरी का पैसा मुनाफाखोरी के मामलों में जुर्माने से आएगा। जीएसटी कानून में मुनाफाखोरी के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। दंड का पैसा उपभोक्ता कल्याण कोष में रखा जाता है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल की कीमत में फिर आई बड़ी गिरावट, आपके शहर में इतना हुआ दाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed