फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: इस्तेमाल करते हैं इस बैंक का क्रेडिट कार्ड, तो 11 घंटे बंद रहेंगी ये सभी सुविधाएं

Fri, 17 Jan 2020 01:23 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 17 Jan 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
HDFC Bank credit card holder Net banking other services will not be available on this day

देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। एचडीएफसी बैंक ने अपने क्रेडिट कार्डधारकों को एसएमएस कर अलर्ट जारी किया है और कहा है कि 18 जनवरी 2020 को क्रेडिट कार्डधारक 11 घंटे तक नेटबैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और आईवीआर सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। 

HDFC Bank credit card holder Net banking other services will not be available on this day

11 घंटे बंद रहेगी ये सुविधाएं

एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को कहा है कि 18 जनवरी 2020 को 11 घंटे यानी रात एक बजे से दोपहर 12 बजे तक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग/फोन बैंकिंग और आईवीआर पर क्रेडिट कार्ड सुविधाएं बंद रहेंगी। शेड्यूल मेंटेनेंस की वजह से ऐसा किया जा रहा है। 

HDFC Bank credit card holder Net banking other services will not be available on this day

नए क्रेडिट कार्ड सिस्टम पर कर रहें शिफ्ट

बता दें कि बैंक हमेशा ही अपने ग्राहकों को सुरक्षित लेनदेन करने के लिए सुझावों के लिए अलर्ट भेजता रहता है। इस संदर्भ में बैंक के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस हेड नीरज झा ने कहा कि, 'हम अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए एक नए क्रेडिट कार्ड सिस्टम पर शिफ्ट कर रहे हैं। इसलिए 18 जनवरी कार्ड सेवा आईवीआर, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग/फोन बैंकिंग पर रात एक बजे से दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगे।' अन्य सभी सेवाओं का ग्राहक हमेशा की तरह उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
HDFC Bank credit card holder Net banking other services will not be available on this day

पिछले महीने दो दिन बंद रही थी ये सुविधाएं

पिछले महीने एचडीएफसी बैंक की मोबाइल एप और नेट बैंकिंग की सुविधा दो दिनों तक ठप रही थी। तकनीकी खराबी की वजह से यह सुविधाएं बाधित हुई थीं। तब बैंक ने ट्वीट कर ग्राहकों को बताया था कि तकनीकी गडबड़ी के कारण सुविधाएं प्रभावित हैं।

विज्ञापन
HDFC Bank credit card holder Net banking other services will not be available on this day

सुरक्षित बैंकिंग के लिए दिया था ये सुझाव

हाल ही में किए गए एक अन्य ट्वीट में एचडीएफसी ने सुरक्षित बैंकिंग के लिए ग्राहकों को सलाह दी थी कि ग्राहक किसी के साथ अपना पासवर्ड और बैंक डिटेल की जानकारी साझा न करें। बैंक ग्राहकों से कभी भी यग जानकारी नहीं मांगता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed