एक बेहतर भविष्य के लिए आर्थिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। खुद को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने के लिए आपको नई योजनाएं और नए निवेश पर ध्यान देना होगा और इसकी शुरुआत के लिए नए साल से बेहतर कोई समय नहीं हो सकता है। आप भी नए साल की शुरुआत इन सुझावों पर अमल के साथ कर सकते हैं, जो 2020 में आपको एक मजबूत आर्थिक स्थिति में पहुंचा देंगे।
नए साल में उठाएं ये पांच जरूरी कदम, आर्थिक रूप से हो जाएंगे मजबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपात फंड अवश्य बनाएं
जीवन में अचानक आने वाली आर्थिक मुश्किलों से निपटने के लिए पर्याप्त आपात फंड होना बेहद जरूरी है। अगर किसी कारण से नौकरी चली जाए या कोई गंभीर बीमारी आने से आपकी नियमित आमदनी रुक जाए, तो यह आपात फंड ही साथ देता है। यह फंड आपके नियमित मासिक खर्चों के अलावा ईएमआई, बीमा प्रीमियम आदि की कुल राशि का करीब छह गुना होना चाहिए। एक बात का ध्यान रखें कि जैसे-जैसे आपके मासिक खर्च में इजाफा होता है, आप अपने फंड का आकार भी उसी अनुपात में बढ़ाएं।
हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस जरूरी
परिवार के भविष्य का ध्यान रखते हुए टर्म और हेल्थ इंश्योरेंस लेना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। टर्म इंश्योरेंस की कुल कवरेज राशि आपकी वार्षिक आमदनी का कम से 15 गुना होना चाहिए। यह पॉलिसी किसी अनहोनी के बाद आपके परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगी। इसके प्रीमियम पर 80सी के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। इसके अलावा खुद और परिवार के इलाज के लिए हेल्थ पॉलिसी भी खरीदनी चाहिए। अगर आपको कंपनी की ओर से स्वास्थ्य बीमा मिला भी है, तो भी अतिरिक्त सुरक्षा के तौर पर अलग पॉलिसी खरीदना समझदारी होगी।
लक्ष्य बनाकर करें निवेश
बचत करना आर्थिक मजबूती का आधार है, लेकिन मौजूदा समय बचत के बजाए निवेश पर जोर देने का है, जो एक लक्ष्य बनाकर किया जाए। मसलन, आपको मकान, गाड़ी, बच्चे की उच्च शिक्षा या शादी के लिए भविष्य में पूंजी चाहिए तो इन लक्ष्यों के अनुरूप ही निवेश शुरू करें। इसके लिए पहले अपने लक्ष्यों को एक कागज पर लिखें और उन्हें पूरा करने के लिए अवधि भी निर्धारित करें। संभव हो तो अपने पैसों को इक्विटी में निवेश करें जिसने अन्य एसेट की तुलना में ज्यादा रिटर्न दिया है।
क्रेडिट स्कोर सुधारने पर दें जोर
आर्थिक जीवन में क्रेडिट स्कोर का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऋणदाता कंपनियां इसके आधार पर अपने ग्राहक की विश्वसनीयता और कर्ज की ब्याज दरें तय करती हैं। ऐसे में एक मजबूत क्रेडिट स्कोर रखना बेहद जरूरी है। इसकी नियमित निगरानी जरूर करें, ताकि क्रेडिट रिपोर्ट में कोई गलत जानकारी अथवा किसी जालसाजी की घटना को पकड़ने और जल्द उसमें सुधार कराने में मदद मिल सके। बेहतर क्रेडिट स्कोर आपको होम लोन या अन्य किसी तरह के कर्ज लेने में काफी मददगार साबित होता है।