फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होम लोन लेते वक्त इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो EMI भरनी होगी आसान और कभी नहीं होंगे परेशान

Thu, 13 Feb 2020 11:53 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 13 Feb 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
keep these things in mind for home loan and down payment

अपना घर खरीदने का सपना हर भारतीय देखता है। हर कोई सस्ता और अच्छा घर लेना चाहता है। अगर आप भी अपना घर खरीदने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए लोन लेने का विचार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हम आपको होम लोन से जुड़ी ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकती हैं।



keep these things in mind for home loan and down payment

डाउन पेमेंट जुटाते वक्त ध्यान में रखें ये बात

आमतौर पर होम लोन के रूप में घर की कीमत का 75 से 90 फीसदी हिस्सा ही कर्ज के रूप में दिया जाता है। इसलिए ग्राहकों को घर की कीमत की कम से कम 10 से 25 फीसदी राशि की की व्यवस्था करनी पड़ती है। डाउन पेमेंट इकट्ठा करने में आपको काफी मुश्किल हो सकता है। इसलिए जानते हैं कुछ ऐसे तरीके, जिनके माध्यम से आपको डाउन पेमेंट जुटाने में परेशानी नहीं होगी। 

यह भी पढ़ें: आयुष्मान भारत: सरकारी योजना के तहत मिलेगी 15 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता

keep these things in mind for home loan and down payment

जल्द से जल्द बनाएं सही योजना 

डाउन पेमेंट के लिए आपको जल्द से जल्द सही योजना बनानी होगी। बिना फाइनेंशल प्लानिंग के आपको यह रकम जुटाने में दिक्कत हो सकती है। अगर आप समय पर इसकी योजना बनाते हैं, तो आपको चक्रवृद्धि की शक्ति का फायदा मिल सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले यह अंदाजा लगाना होगा कि पेमेंट डाउन पेमेंट के लिए आपको कितनी रकम चाहिए होगी। निवेश के माध्यम से अगर यह रकम जुटाई जाए, तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा। इसलिए आवश्यकता अनुसार, जोखिम लेने की क्षमता और निवेश अवधि पर फैसला लें। 

यह भी पढ़ें: इंडिगो के बाद एयर एशिया ने निकाला खास ऑफर, बेहद सस्ते में कर सकते हैं हवाई सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
keep these things in mind for home loan and down payment

डाउन पेमेंट के लिए लोन लेने से बचें

इसके लिए आप जितनी अधिक राशि का भुगतान अपनी जेब से करेंगे, आपको उतना ही कम कर्ज लेना पड़ेगा और इस पर लागू ब्याज भी कम रहेगा। इसलिए डाउन पेमेंट के लिए लोन लेने से बचें। लेकिन यह रकम जुटाने के लिए अपनी आर्थिक क्षमता से बाहर न जाएं ताकि आपके लिए अन्य लक्ष्यों को पूरा करना आसान हो। बता दें कि होम लोन का एलटीवी रेश्यो कम होने से आपको कर्ज को मंजूरी मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें: करदाताओं के लिए मोदी सरकार की खास योजना, छह स्टेप्स में उठाएं लाभ

डाउन पेमें के लिए पर्सनल लोन या गोल्ड लोन ग्राहकों को आसान विकल्प लगते हैं, लेकिन इनके भी अपने नुकसान हो सकते हैं। ऋणदाता कंपनियां ज्यादातर ऐसे ग्राहकों को महत्व देती हैं, जिनका फिक्स्ड ऑब्लिगेशन टू इनकम रेश्यो (FOIR) 50 से 60 फीसदी तक सीमित रहे। आपके पर्सनल लोन या गोल्ड लोन की ईएमआई को होम लोन की ईएमआई से जोड़ने पर आपका FOIR तय सीमा को पार जा सकता है। ऐसी स्थिति में होम लोन आवेदन खारिज किया जा सकता है। 

विज्ञापन
keep these things in mind for home loan and down payment

कम हो सकता है आपका क्रेडिट स्कोर

होम लोन चुकाने में ग्राहकों को लंबा समय लग जाता है। अक्सर लोन चुकाने के लिए ग्राहकों को 20 से 30 साल भी लग जाते हैं। ऐसे में अतिरिक्त ऋण की जिम्मेदारी उठाना आपकी आर्थिक हालत को तंग बना सकता है। अगर आपको भविष्य में किसी मेडिकल इमरजेंसी हो और उसके लिए आप कर्ज लेना चाहेंगे, तो आपको मुश्किल हो सकती है। जब कर्जदाता कंपनी के पास अपना कर्ज आवेदन जमा करते हैं, तो यह कंपनी क्रेडिट ब्यूरो से आपकी क्रेडिट रिपोर्ट मांगती है। ऐसे आग्रह मिलने पर क्रेडिट ब्यूरो आपके क्रेडिट स्कोर को कुछ अंक घटा देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed