फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस योजना के तहत आपको निश्चित तौर पर होगा मुनाफा, आज ही खुलवाएं खाता

Sun, 08 Mar 2020 11:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 08 Mar 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
open RD Account and earn money easily by investing regularly

आजकल बचत करना आसान नहीं है। कब हमारी सारी सैलरी खर्च हो जाती है पता ही नहीं चलता। कम पैसे खर्च करने की पूरी कोशिश के बावजूद मध्यमवर्गीय परिवार पैसा नहीं बचा पाते। लेकिन अगर सही फाइनेंशियल प्लानिंग की जाए तो आप अपने भविष्य के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको निवेश का एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसके माध्यम से कई सालों से लोगों को मदद मिलती आई है। रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) में निवेश कर आपको साधारण बचत खातों से ज्यादा ब्याज मिल सकता है।

open RD Account and earn money easily by investing regularly

ग्राहकों को बचत खातों में आमतौर पर 3.5 से चार फीसदी रिटर्न मिलता है। वहीं आरडी में आपको सात से आठ फीसदी सालाना रिटर्न मिल सकता है। खास बाद यह है कि आरडी के जरिए आपका पैसा सुरक्षित रहता है। 

आइए जानते हैं आरडी के कुछ ऐसे फायदे जो कुछ ही लोगों को पता है औ जिनसे आपको मोटा मुनाफा हो सकता है।

open RD Account and earn money easily by investing regularly

मिलती है मूल जमा राशि और ब्याज की गारंटी

आरडी में मूल जमा राशि और ब्याज आमदनी की गारंटी दी जाती है, जो बुकिंग के वक्त की ब्याज दरों के हिसाब से मिलती है। इसके बाद जमा अवधि के दौरान कार्ड रेट में कोई बदलाव होने से भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उदाहरण के लिए, अगर आप एक वर्ष की अवधि के लिए छह फीसदी प्रति वर्ष की दर से एक आरडी खुलवाते हैं, तो यह ब्याज दर पूरी अवधि तक बरकरार रहेगी और इस बीच आपके बैंक की ब्याज दरों में कोई बदलाव होने पर आपकी जमा राशि पर मिलने वाली ब्याज आमदनी में बदलाव नहीं होगा। 

यह भी पढ़ें: आर्थिक रूप से होना है मजबूत, तो ये सात फैसले लेना महिलाओं के लिए है बेहद जरूरी 

विज्ञापन
विज्ञापन
open RD Account and earn money easily by investing regularly

फंड की कमी होने पर सबसे लाभदायक है आरडी
अगर आपके पास फंड की कमी हो गई है और आप उधार नहीं लेना चाहते हैं, तो इसको आप अपने पुराने किए हुए निवेश से भी पूरा कर सकते हैं। इसके लिए रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। वहीं अगर आपका ऐसा कोई खाता नहीं है और आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आप इससे भी पैसा निकाल सकते हैं। लेकिन आपको इससे पैसा निकालने पर बहुत ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा। हो सके तो क्रेडिट कार्ड से निकाले गए पैसे का जल्द से जल्द भुगतान भी कर दें।

आरडी अकाउंट खोलने से पहले आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि इस खाते की दो स्कीम होती है, आइए जानते हैं इसके बारे में।

विज्ञापन
open RD Account and earn money easily by investing regularly
रेग्युलर रिकरिंग डिपॉजिट
इसके तहत आपको एक अवधि और एक राशि तय करनी होती है। मान लीजिए आपने तय किया कि आप अगले 10 सालों तक हर महीने अपने आरडी खाते में दो हजार रुपये जमा करेंगे। एक बार चीजें तय करने के बाद आपको 10 साल तक हर महीने दो हजार रुपये ही जमा करने होंगे। न इससे कम और न इससे ज्यादा। सामान्य आरडी खाते में आप जमा होने वाली रकम में कभी भी बदलाव नहीं कर सकते। अगर आप कम पैसा जमा करेंगे, तो आप पर पेनाल्टी लगेगी यानी कुछ पैसों का चार्ज लगाया जाएगा।

फ्लेक्सी रिकरिंग डिपॉजिट
इसमें आपको एक निश्चित समय तो तय करना होगा, लेकिन उसमें जमा होने वाली रकम को आप घटा-बढ़ा सकते हैं। मान लीजिए आपने 10 साल तक पैसे जमा करने का तय किया, लेकिन बीच में अगर आर्थिक स्थिति कमजोर हुई, तो आपने कुछ कम रुपया दिया और अगर स्थिति बेहतर हुई, तो रकम बढ़ा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed