महंगाई के इस दौर में अपने परिवार की इच्छाएं पूरी करना मुश्किल हो जाता है। कई बार हम पैसों की बचत करते हैं लेकिन किसी ना किसी कारण से वो खर्च हो ही जाते हैं। पूरे दिन मेहनत करने के बाद भी जब जरूरत के समय के लिए हाथ में पैसे नहीं होते तो बहुत दुख होता है। बैंक भी फिक्स्ड डिपॉजिट ( FD ) पर ब्याज कम कर रहे हैं। ऐसे में हम आज आपको एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसके माध्यम से आप रोजाना महज 20 रुपये निवेश कर 86 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। इस प्लान में कई अमीरों ने भी निवेश कर रखा है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको कहां और कितना निवेश करना होगा।
रोजाना 20 रुपये जमा कर पाएं 86 लाख रुपये, बेहद लाभदायक है ये प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप म्यूचुअल फंड में रोजाना 20 रुपये यानी एक महीने के 600 रुपये लगाते हैं, तो आप सिर्फ 30 सालों में 86 लाख रुपये का फंड हासिल कर सकते हैं। कई म्यूचुअल फंड में निवेशकों को एक साल में 18 फीसदी रिटर्न मिला है। अगर आप 30 साल तक एसआईपी में हर महीने 600 रुपये लगाएं और हर साल 18 फीसदी की दर से रिटर्न हासिल होता रहे, तो आपके पास 86 लाख रुपये हो जाएंगे। अगली स्लाइड में जानते हैं आपको कितने पैसों का मुनाफा होगा।
यह भी पढ़ें: SBI ग्राहक सावधान: 30 नवंबर तक नहीं जमा किया ये दस्तावेज, तो रुक सकती है पेंशन
इस प्लान में आप दो लाख 16 हजार रुपये का निवेश करते हैं, जबकि 18 फीसदी के रिटर्न के हिसाब से आपको 30 साल बाद करीब 86 लाख रुपये मिल जाएंगे। इस तरह आपको मोटा मुनाफा होगा। आइए जानते हैं किन एसआईपी में आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा।
यह भी पढ़ें: अमीरों की ये तीन आदतें अपनाकर आप भी जमा कर सकते हैं ज्यादा पैसे
ऐसे काम करता है एसआईपी
SIP यानी सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश से आप चक्रवृद्धिता का भी लाभ उठा सकते हैं, अर्थात पहले महीने का आपका मुनाफा आपके अगले महीने के मूलधन में जुड़ जाता है जिससे आपका निवेश बढ़ता जाता है और आपका फायदा भी। जितने ज्यादा समय तक आप एसआईपी में निवेश करेंगे, उतना ही ज्यादा फायदा आपको मिल सकता है। इसलिए लंबे समय तक एसआईपी के जरिये निवेश करने से आपको धन संचय करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें: घर बैठे बढ़ाना चाहते हैं अपना पैसा, तो जान लें ये 12 बैंक कितना दे रहे हैं एफडी पर रिटर्न
एसआईपी नियमित रूप से निवेश करने का एक सुलभ और भरोसेमंद तरीका है, जिसके तहत आप 500 रुपये प्रतिमाह से भी निवेश कर सकते हैं। मतलब अपने मासिक खर्च पर बिना किसी अतिरिक्त बोझ के अपने सपनों को पूरा कर सकते है। निवेश की राशि भले ही छोटी हो पर एसआईपी लंबे समय में धीरे-धीरे धन संचयित करने की आसान व्यवस्था है।