फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जमा करना चाहते हैं ज्यादा पैसे, तो क्रेडिट कार्ड से जुड़ी इन चार बातों का रखना होगा ध्यान

Fri, 31 Jan 2020 11:41 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 31 Jan 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
tips to save money by using credit card appropriately and meeting financial needs

अगर आप 2019 में अपने वित्तीय लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए, तो चिंता की कोई बात नहीं। 2020 में आप अपनी सभी इच्छाएं पूरी कर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आप बचत कर पाएंगे और अपने लक्ष्य हासिल करने में आपको मदद मिलेगी। हम अक्सर भविष्य के लिए पैसे बचाने की सोचते हैं, लेकिन कर नहीं पाते। ऐसे में अगर आप सोच समझकर खर्चा करेंगे, तो आप पैसे बचा पाएंगे। आज लगभग हर किसी के पास क्रेडिट कार्ड है। क्रेडिट कार्ड के अनेक फायदे तो हैं, लेकिन पूंजी बढ़ाने के लिए क्रेडिट कार्ड का कम इस्तेमाल करना ही आपके लिए फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं कैसे। 

tips to save money by using credit card appropriately and meeting financial needs

ग्राहकों को याद रखनी होगी यह बात

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त ग्राहक यह महत्वपूर्ण बात भूल जातें हैं कि वह उनका पैसा नहीं है। क्रेडिट कार्ड के जरिए उधार में पैसा मिलता है, जिसे उनको ब्याज के साथ बैंक को लौटाना होता है। ऐसे में क्रेडिट कार्ड के जरिए कई ग्राहक फिजूल खर्ची के शिकार हो जाते हैं, जिसकी वजह से उनके लिए वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करना मुश्किल हो जाता है। 

यह भी पढ़ें: आज रात 12 बजे से पहले नहीं किया ये काम, तो बंद हो जाएगा यह ATM कार्ड

tips to save money by using credit card appropriately and meeting financial needs

रिसर्च से सामने आई यह बात

क्रेडिट कार्ड के जरिए फिजूल खर्ची का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि, एमआईटी की एक रिसर्च के अनुसार, लोग क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते वक्त अपनी क्षमता से 18 फीसदी ज्यादा खर्च करते हैं। अक्सर लोग ऐसी चीजें खरीद लेते हैं, जिनकी उन्हें आवश्यक्ता नहीं होती। हालांकि जब ग्राहक कैश लेकर बाजार जाते हैं, तो वह सोच समझकर खर्च करते हैं। 

यह भी पढ़ें: खुशखबर: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल का दाम भी हुआ कम

विज्ञापन
विज्ञापन
tips to save money by using credit card appropriately and meeting financial needs

बिल पेमेंट पर लगता है जीएसटी

क्रेडिट कार्ड ग्राहक बचत कम करते हैं और स्वभाव से भी खर्चीले हो जाते हैं। अधिक खर्च के कारण क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट करने में ही उनके ज्यादातर पैसे खत्म हो जाते हैं। साथ ही अगर वे मिनिमम पेमेंट करते हैं, तो बकाया बिल पर पहले 18 फीसदी जीएसटी लगता है और कई बार सरचार्ज भी। इसलिए ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। देश के लोगों की भुगतान करने की क्षमता काफी अच्छी है। 92 फीसदी क्रेडिट कार्ड यूजर्स मिनिमम पेमेंट जरूर करते हैं। इसलिए उनकी देय राशि बढ़ जाती है। ट्रांस यूनियन कंपनी के सिबिल के साथ हुए एक सर्वे से यह बात सामने आई है। 

यह भी पढ़ें: खुशखबर: बीमा बाजार में जल्द आ सकती है ये पॉलिसी, ग्राहकों को मिलेगी खास सुविधा

विज्ञापन
tips to save money by using credit card appropriately and meeting financial needs

क्रेडिट कार्ड से दूरी होगी लाभदायक

अगर आपकी सैलरी का बड़ा हिस्सा क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट करने में ही जा रहा है तो यह ध्यान देने वाली बात है। अगर आप बड़ा निवेश और बड़ी पूंजी बनाना चाहते हैं तो आपकी क्रेडिट कार्ड से दूरी आपकी मदद कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed