फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेमिसालः नौजवान को सलाम, पायलट बना तो गांव के 22 बुजुर्गों को करा दी हवाई यात्रा, तस्वीरें

Tue, 09 Oct 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Tue, 09 Oct 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
22 Villagers Travels in Indigo Airlines Flight to Celebrate Commercial Pilot Vikas Bishnoi Success
गांव वालों ने किया हवाई सफर
इसे कहते हैं असली सेलिब्रेशन, पायलट बन गया तो नौकरी मिलने की खुशी बांटने के लिए नौजवान ने गांव के 22 बुजुर्गों को हवाई यात्रा करा दी, देखिए तस्वीरें।
22 Villagers Travels in Indigo Airlines Flight to Celebrate Commercial Pilot Vikas Bishnoi Success
गांव वालों ने किया हवाई सफर
यह अनोखा वाकया देखने को मिला हरियाणा के हिसार में गांव सारंगपुर में, जहां के रहने वाले विकास बिश्नोई ने यह कारनामा किया। विकास इंडिगो एयरलाइंस में पायलट बने हैं। वे अपनी इस खुशी को एक अलग तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने गांव के बुजुर्गों को हवाई सफर कराने की सोची।
22 Villagers Travels in Indigo Airlines Flight to Celebrate Commercial Pilot Vikas Bishnoi Success
गांव वालों ने किया हवाई सफर
विकास ने 22 बुजुर्गों को दिल्ली से अमृतसर तक की हवाई यात्रा कराई। इस सफर के दौरान स्वर्ण मंदिर, वाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग और दिल्ली में कई जगहों पर बुजुर्ग घूमे। कई तीर्थ स्थलों के दर्शन भी कराए गए। विकास के मुताबिक, इस लोगों में ज्यादातर वे लोग शामिल थे जो कभी गांव की सीमा से बाहर ही नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
22 Villagers Travels in Indigo Airlines Flight to Celebrate Commercial Pilot Vikas Bishnoi Success
गांव वालों ने किया हवाई सफर
विकास ने बताया कि वे 2010 में कमर्शियल पायलट बनने का कोर्स करने के लिए कैलिफोर्निया गए थे। यह कोर्स पूरा करने के बाद जब मुझे 2017 में नौकरी मिली, तब मैंने तय किया कि मैं गांव के इन लोगों को हवाई यात्रा कराऊंगा। क्योंकि गांव के लोगों को जब पता चलता था कि मैं हवाई जहाज उड़ाऊंगा तो वे कहते थे कि हमें भी आसमान की सैरा कर देना।
विज्ञापन
22 Villagers Travels in Indigo Airlines Flight to Celebrate Commercial Pilot Vikas Bishnoi Success
गांव वालों ने किया हवाई सफर
विकास बताते हैं कि मेरे पिता महेंद्र बिश्नोई भी तीन दशक पहले नौकरी मिलने पर गांव वालों को तीर्थ स्थल की यात्रा कराई थी, बस के जरिए। उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए मैंने भी यही आइडिया अपनाया, अब क्योंकि मैं पायलट बना हूं, तो हवाई यात्रा कराने की सोची। इसकी सारा खर्च भी मैंने ही उठाया और ऐसा करने से मुझे बेहद सुकून मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed