फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ढाई नहीं 35 किलो का है ये हाथ: 25 किलो है अकबर का वजन, मुसीबत- इसे कैसे संभाले

Sat, 17 Sep 2022 10:04 AM IST
ajay kumar वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 17 Sep 2022 10:04 AM IST
विज्ञापन
26 year old youth very upset with his 35 kg hand
अकबर - फोटो : अमर उजाला

सनी देओल का डॉयलॉग ये ढाई किलो का हाथ है... आपने सुना होगा। मगर पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव टिंबरपुर के 26 वर्षीय अकबर अपने 35 किलो के हाथ से खासा परेशान हैं। वे अपने हाथ के कारण न तो ठीक से खड़े हो पाते हैं न कोई काम कर पाते हैं। 25 किलो के अकबर 35 किलो के हाथ का वजन उठाते-उठाते थक चुके हैं। स्थिति यह है कि अब उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी है। उनकी सलामती की दुआ मांगते हुए परिजन उन्हें लेकर पीजीआई पहुंचे हैं जहां शुक्रवार को अकबर को न्यू ओपीडी के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में डॉक्टरों को दिखाया गया।

26 year old youth very upset with his 35 kg hand
pgi chandigarh

परिजनों ने बताया कि काइफोस्कोलियोसिस बीमारी से ग्रस्त अकबर का 2017 में इलाज शुरू हुआ था लेकिन उसके बाद इलाज बंद हो जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। फिलहाल इलाज के लिए परिजन पीजीआई में ही डेरा डाले हैं। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टर सुनील गाबा ने उन्हें आगे के इलाज के लिए हड्डी रोग विभाग में परामर्श लेने की सलाह दी है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार अकबर के परिजन हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। अकबर की मां का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि पीजीआई उनके बेटे की जिंदगी बचा सकता है।

26 year old youth very upset with his 35 kg hand
pgi chandigarh

जरा सी लापरवाही ने जिंदगी बना दी कठिन
अकबर के चाचा हरप्रीत ने बताया कि उनका भतीजा बचपन से ही हाथ में परेशानी से ग्रस्त था। शुरुआती दौर में उसके हाथ में गांठ थी, जो उम्र के साथ बढ़ती चली गई। पहले तो वह अपना हाथ आसानी से उठा लेता था लेकिन पिछले तीन वर्षों से उसकी समस्या काफी बढ़ गई है। चार फुट के अकबर के हाथ का वजन 35 किलो हो गया है। ऐसे में वह न तो ठीक से खड़ा हो पाता है न अपना कोई काम कर पाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
26 year old youth very upset with his 35 kg hand
पीजीआई चंडीगढ़

हरप्रीत ने बताया कि 2017 में जब परिजनों ने उसे पीजीआई में दिखाया तो डॉक्टरों ने सर्जरी करने की सलाह दी थी। उस दौरान सर्जरी कर उसके हाथ से अतिरिक्त मांस निकाल दिया गया था लेकिन आर्थिक तंगी के चलते बराबर फॉलोअप में नहीं आ सके। इसके कारण धीरे-धीरे वह फिर पहले की तरह हो गया। अब स्थिति यह है कि वह सांस भी नहीं ले पा रहा है।

विज्ञापन
26 year old youth very upset with his 35 kg hand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आप भी जान लें काइफोस्कोलियोसिस
काइफोस्कोलियोसिस रीढ़ की हड्डी की असामान्यता है। स्कोलियोसिस के कारण रीढ़ की हड्डी कोरोनल प्लेन पर असामान्य रूप से वक्र हो जाती है यानी बगल में मुड़ जाती है। इससे पीठ कद्ग गोल या कूबड़ वाला रूप हो जाता है। काइफोस्कोलियोसिस वाले लोगों में रीढ़ एक ही समय में दोनों तरफ और आगे या पीछे की ओर झुकती है। यह स्थिति जन्म सहित किसी भी उम्र में हो सकती है। स्थिति के बारे में एक केस रिपोर्ट के अनुसार 80 प्रतिशत मामले अज्ञात होते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed