फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा का पहला मामला : जन्म के तुरंत बाद नवजात मिला कोरोना पॉजिटिव, 10 अस्पतालों ने नहीं की डिलिवरी

Fri, 16 Apr 2021 10:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
A Baby tested positive for covid-19 after birth in Panipat Of Haryana
संक्रमित नवजात का इलाज करता डॉक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के पानीपत में पहली बार एक नवजात जन्म होते ही कोरोना संक्रमित मिला है। इससे पहले बच्चे की मां और पिता भी कोरोना संक्रमित थे। मां का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला की डिलिवरी करने से इनकार कर दिया। गर्भवती के परिजनों ने शहर  के 10 से अधिक अस्पतालों के चक्कर काटे लेकिन किसी ने डिलिवरी नहीं करवाई। 

A Baby tested positive for covid-19 after birth in Panipat Of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

अंत में सिवाह स्थित आयुष्मान भव अस्पताल के डॉक्टरों ने विचार करने के बाद कोरोना पॉजिटिव महिला की डिलिवरी कराई। जन्म के बाद बच्चे का कोरोना टेस्ट किया गया तो उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली। बच्चे को मां से अलग एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है। जहां, उसकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की देखरेख में जच्चा-बच्चा का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- फसल खरीद : लुधियाना में 1.20 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक, लेकिन ओटीपी न आने से किसान परेशान

A Baby tested positive for covid-19 after birth in Panipat Of Haryana
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टरों के अनुसार इस प्रकार का यह प्रदेश का पहला मामला है। वहीं शुक्रवार को जिले में कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। विकास नगर के 62 साल के बुजुर्ग और बोहली गांव में 24 साल के युवक की कोरोना से मौत हो गई। दोनों के शवों का शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया गया। दूसरी ओर शुक्रवार को जिले में कोरोना के 188 केस मिले हैं। शुक्रवार को कोरोना से 101 लोग ठीक भी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
A Baby tested positive for covid-19 after birth in Panipat Of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल माह में कोरोना से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। आए दिन औसतन एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो रही है। अस्पताल के डॉक्टर राहुल और सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर कृष्णा सांगवान ने बताया कि रिफाइनरी निवासी युवक कोरोना संक्रमित है और घर पर आइसोलेट है। उसकी पत्नी नौ माह की गर्भवती थी। वो भी कोरोना संक्रमित है। उनके पास महिला को लाया गया था।

यह भी पढ़ें- पंजाब : मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, मंडियों में लगे गेहूं के ढेर, बरदाना के अभाव में खरीद भी धीमी

विज्ञापन
A Baby tested positive for covid-19 after birth in Panipat Of Haryana
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

उन्होंने इस बारे में विचार विमर्श किया और डिलिवरी करने का फैसला किया। 13 अप्रैल को ऑपरेशन से महिला ने बच्चे को जन्म दिया। मां के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण बच्चे को अलग रखा गया। बच्चे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। आयुष्मान भव अस्पताल के डॉ. राहुल का कहना है कि देश में पहले भी मां से गर्भ में पल रहे बच्चे के कोरोना संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं। हरियाणा में इस तरह का यह पहला मामला हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed