सब्सक्राइब करें

मोहाली वीडियो लीक कांड: सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, सभी का सवाल-क्या अब लड़कियों पर भी...

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 18 Sep 2022 11:28 AM IST
सार

कई लोगों ने आरोपी लड़की को सख्त सजा देने की मांग की और कहा कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Anger on Social Media on Mohali Video Leak of Private University
मोहाली में हंगामा - फोटो : ANI
मोहाली की यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात छात्राओं के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा हो गया। पुलिस ने मामले में एमबीए की एक छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा। लोगों ने पीड़िताओं के लिए न्याय मांगा और सभी से अपील की कि यदि किसी के पास ऐसा कोई वीडियो आया हो तो उसे सर्कुलेट न करें और डिलीट कर दें। कई ने कहा कि हमें महिला सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। वहीं कई लोगों ने आरोपी लड़की को सख्त सजा देने की मांग की और कहा कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। 

 
Trending Videos
Anger on Social Media on Mohali Video Leak of Private University
मोहाली में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सभी जिम्मेदार भारतीयों के लिए, कृपया #chandigarhuniversity कांड के किसी भी एमएमएस/वीडियो को रीपोस्ट, फॉरवर्ड या शेयर न करें। आइए हम एक डिजिटल रूप से जिम्मेदार समाज बनें। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि याद रखना, वह मेरी बेटी और मेरी बहन है। वह तुम्हारी बेटी और तुम्हारी बहन है। #chandigarhuniversity वीडियो क्लिप को रीपोस्ट/फॉरवर्ड करने से पहले सोचें। आइए श्रृंखला को तोड़ें और खुद को शर्मिंदा न करें। क्लिप को प्रसारित करने वालों की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anger on Social Media on Mohali Video Leak of Private University
मोहाली में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
रेडियो एंकर नीलेश मिश्रा ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के छात्रों के समर्थन में एक ट्वीट है जहां एक भयावह घटना हुई है। एक बेटी का पिता होने के नाते मुझे दर्द, आक्रोश, लाचारी महसूस होती है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैं आपके साथ खड़ा हूं।
Anger on Social Media on Mohali Video Leak of Private University
यूनिवर्सिटी के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कई लोगों ने कहा कि अब महिलाएं महिलाओं के साथ भी सुरक्षित नहीं हैं। हमें पीड़ित लोगों के लिए न्याय चाहिए। लड़कियों ने कहा कि प्रशासन कहता है सात बजे के बाद आप बाहर सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन हम तो परिसर के अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
Anger on Social Media on Mohali Video Leak of Private University
मोहाली में हंगामा - फोटो : ANI
सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का मामला सबसे शर्मनाक है। पंजाब सरकार इस अपराध के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। हम सब आपके साथ हैं और न्याय होगा।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed