फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Firing in Sultanpur Lodhi Youth injured after being shot in face

सुल्तानपुर लोधी में फायरिंग: चेहरे पर गोली लगने से युवक घायल, काले रंग की गाड़ी में आए थे हमलावर

Mon, 17 Aug 2026 11:56 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी Published by: Nivedita Updated Mon, 17 Aug 2026 11:56 AM IST
सार

सुखदीप सिंह के भाई ने बताया कि इससे पहले भी उसके भाई पर हमला करने की कोशिश हो चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Firing in Sultanpur Lodhi Youth injured after being shot in face
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुल्तानपुर लोधी के गांव सरदुल्लापुर में रविवार देर रात 25 वर्षीय युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान सुखदीप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, काले रंग की गाड़ी में सवार होकर आए कुछ हमलावरों ने सुखदीप सिंह पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली उसके चेहरे पर बाईं ओर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे सिविल अस्पताल कपूरथला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखदीप सिंह के भाई ने बताया कि इससे पहले भी उसके भाई पर हमला करने की कोशिश हो चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। थाना कबीरपुर के एसएचओ एसआई मलकीत सिंह ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही मामला ट्रेस कर लिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed