{"_id":"6a82a0f5bef77fa5a90d8871","slug":"video-out-of-control-trailer-overturns-in-kiratpur-sahib-after-brake-failure-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कीरतपुर साहिब में ब्रेक फेल होने से बेकाबू ट्राला पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीरतपुर साहिब में ब्रेक फेल होने से बेकाबू ट्राला पलटा
कीरतपुर साहिब में कीरतपुर साहिब-मनाली मुख्य मार्ग पर मोड़ा टोल प्लाजा के समीप आज सुबह एक ट्राला ब्रेक फेल होने के कारण बेकाबू होकर पलट गया। ट्राला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार ट्राला के ब्रेक फेल होने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और मोड़ा टोल प्लाजा के समीप ट्राला पलट गया। हादसे में ट्राला में सवार व्यक्ति चोटिल हुए हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आईं। समय रहते बड़ा हादसा टल गया।
हादसे में ट्राला मालिक को लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही टोल से जुड़ी कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हाइड्रा मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्राला को सड़क से हटाने का काम शुरू किया। ट्राला हटाए जाने के बाद मार्ग पर यातायात सुचारू करवाया जा रहा है।
हादसे के कारणों में प्राथमिक तौर पर ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।