फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लुधियाना जेल हिंसा पर बड़ा खुलासा, हिंसा के बीच गैंगस्टरों ने बना लिया था ये प्लान, देखें तस्वीरें

Fri, 28 Jun 2019 03:51 AM IST
ajay kumar वरिन्दर राणा, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
वरिन्दर राणा, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Jun 2019 03:51 AM IST
विज्ञापन
Big reveals on Ludhiana Central Jail violence
लुधियाना जेल में हिंसा - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना केंद्रीय जेल में हुए हंगामे के दौरान जेल में बंद गैंगस्टर्स ने जेल ब्रेक का पूरा प्लान तैयार लिया था। जेल में बनी बैरक की चाबियां गैंगस्टर्स ने अपने कब्जे में ले ली थी। इसके बाद सभी बैरकों को खोल कैदियों को बाहर निकाल दिया गया।

Big reveals on Ludhiana Central Jail violence
लुधियाना जेल में हिंसा - फोटो : अमर उजाला

नतीजा यह निकला कि बैरकों में बंद लगभग 3100 कैदी और हवालाती एकदम से बाहर निकल आए और जेल मुलाजिमों के काबू से बाहर होते मेन ड्योढ़ी तक पहुंच गए थे। इसी दौरान कुछ कैदियों ने कंट्रोल रूम से लेकर रसोई घर पर कब्जा लिया। गैस सिलेंडर को एक हथियार की तरह प्रयोग किया गया।

Big reveals on Ludhiana Central Jail violence
हिंसा में घायल को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को अंदर घुसने से रोकने के लिए एक के बाद एक गैस सिलेंडर को आग लगाकर ब्लास्ट किया गया। इसकी आड़ में कुछ कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हुए। इसमें पांच कैदियों को पुलिस ने काबू किया है। केंद्रीय जेल लुधियाना में लगभग 2500 कैदियों को रखने की क्षमता है लेकिन 3100 कैदियों को रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big reveals on Ludhiana Central Jail violence
लुधियाना जेल में हिंसा - फोटो : अमर उजाला

इसमें 100 से ज्यादा कैदी हार्ड कोर क्रिमिनल हैं। जेल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ 128 मुलाजिमों के जिम्मे है। गुरुवार सुबह जिस समय यह हंगामा हुआ, उस समय बैरकों की सुरक्षा में सिर्फ 17 मुलाजिम तैनात थे। यही कारण रहा कि कैदी सुरक्षा कर्मियों पर भारी पड़े।

विज्ञापन
Big reveals on Ludhiana Central Jail violence
लुधियाना जेल हिंसा - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों की माने तो कैदियों को पता था कि बैरकों की चाबियां किस मुलाजिम के पास होती है। ऐसे में सबसे पहले उन्होंने चाबियां हथियाने का काम किया। इसके बाद सभी कैदियों को बैरकों से बाहर निकाल दिया। नतीजा यह निकला कि मुलाजिम कैदियों पर काबू पाने में नाकाम रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed