फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: देखिए वो सफेद घोड़ा, काला पेंट पोतकर जिसे 17.50 लाख में ठगों ने दिया था बेच

Sat, 27 Oct 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Oct 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
black color to white horse sold in 17 50 lakhs in faridkot
सफेद घोड़ा

आए दिन ठगी के नए-नए तरीके दुनिया के सामने आ रहे हैं। लोगों के सतर्क रहने के बावजूद भी  ठग अपना काम दिखा ही जाते हैं। ऐसा ही ठगी का मामला पंजाब के फरीदकोट से सामने आया है। यहां एक वकील को ठगों ने लाखों का चूना लगा दिया। लेकिन सच्चाई जब सामने आई, तो सब हैरान रह गए। आइए तस्वीरों में देखें पूरा कारनामा...

black color to white horse sold in 17 50 lakhs in faridkot
सफेद घोड़ा

दरअसल, एक शख्स ने सफेद रंग के घोड़े को काला पेंट करके बेच दिया। पोल खुली तो खरीदार के होश उड़ गए। थाना कोतवाली पुलिस ने सफेद रंग के घोड़े को काला रंग करके महंगे दाम पर बेचने के मामले में एक महिला समेत 8 व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

black color to white horse sold in 17 50 lakhs in faridkot
सफेद घोड़ा

पुलिस को दी गई शिकायत में हरेंद्रा नगर निवासी करबीरइंद्र सिंह सेखों ने बताया कि वह घोड़े रखने के शौकीन हैं। उन्हें एक मारवाड़ी काले रंग का घोड़ा खरीदना था। इस संबंध में वह मेवा सिंह पुत्र हरपाल सिंह, हरपाल सिंह, हरपाल सिंह की पत्नी निवासी पटियाला, मनप्रीत सिंह उर्फ माणा, गुरविंदर सिंह, गुरसेवक सिंह नवासी जिला बठिंडा, मंगल खान वासी जिला संगरूर और कुलजीत सिंह निवासी भदौड़ आदि से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
black color to white horse sold in 17 50 lakhs in faridkot
सफेद घोड़ा

आरोपियों ने एक काला घोड़ा उन्हें दिखाया। इस घोड़े की कीमत उन्होंने 24 लाख बताई। घोड़े का सौदा 17 लाख 50 हजार रुपये में तय हो गया। उन्होंने पूरी रकम देकर घोड़ा खरीद लिया। कुछ समय बाद घोड़े पर सफेद दाग पड़ने शुरू हो गए और धीरे धीरे वह सफेद हो गया। इससे पता चला कि घोड़ा रंग करके उन्हें बेचा गया था, जो कम कीमत का था।

विज्ञापन
black color to white horse sold in 17 50 lakhs in faridkot
सफेद घोड़ा

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत की पड़ताल की। जांच में आरोप सही मिले। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed