{"_id":"5c25ce4ebdec2256be1ee332","slug":"bollywood-actor-dharmendra-told-about-first-love-and-secret-to-be-movie-artist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन है 'हीमैन' धर्मेंद्र का पहला प्यार, खुद खोला एक राज बताया- क्यों और कैसे बने एक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए कौन है 'हीमैन' धर्मेंद्र का पहला प्यार, खुद खोला एक राज बताया- क्यों और कैसे बने एक्टर
Fri, 28 Dec 2018 12:50 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
एक्टर धर्मेंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का पहला प्यार पत्नी और बच्चे नहीं बल्कि कोई और है। वे एक्टर क्यों और कैसे बने, इसके बारे में भी उन्होंने एक बड़ा राज खोला, पढ़ें इंटरव्यू।
dharmendra
- फोटो : instagram
अभिनेता धर्मेंद्र चंडीगढ़ सेक्टर 26 स्थित अपने ढाबा धरम-गरम में भी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों के साथ फिल्मों और व्यंजनों पर चर्चा की। धर्मेंद्र ने बताया कि मेरा जीवन भोजन और फिल्मों के इर्द-गिर्द घूमता है। खाना मेरा पहला प्यार है। सरसों के साग और मक्की दी रोटी के बिना सर्दियां अधूरी हैं। चाहे कुछ हो जाए, उन्हें ये चीजें जरूर चाहिएं। इसके अलावा कोई चीज इतना महत्व नहीं रखती।
dharmendra
हीमैन धर्मेंद्र मोहाली में भी अपने रेस्टोरेंट गरम धरम के शुभारंभ पर पहुंचे। इस दौरान धर्मेंद्र ने अपने जीवन से जुड़ा एक बहुत बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें एक्टिंग का कोई शौक नहीं था। वह 'ट्रेजडी किंग' दिलीप कुमार के प्यार व उनसे प्रभावित होकर इस फील्ड में आ गए। उनका वो सफर, जो कई साल पहले शुरू हुआ था, आज तक जारी है और चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने बताया कि ढाबा खोलने के बाद वे अब एक नई कोशिश करने जा रहे हैं। वह अब लेखन में अपनी किस्मत आजमाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही वह एक शार्ट स्टोरी पर बुक लिखेंगे। यह शार्ट स्टोरी उन हीरोइन, प्रोड्यूसर व अन्य लोगों पर होगी, जिनके साथ उन्होंने काम किया है। उनसे जुड़े कई ऐसे किस्से हैं, जो काफी रुचिकर हैं और उन्हें वे दुनिया के सामने लाना चाहते हैं।
विज्ञापन
dharmendra
धर्मेंद्र ने बताया कि पंजाब हमेशा उनके दिल में बसता है। वह पंजाब और पंजाबियत से हमेशा ही जुड़े रहते हैं। इसलिए उनकी फिल्मों में पंजाब की झलक साफ दिखती है। उनके डायलॉग से लेकर कई चीजें ऐसी होती है, जिससे इस जुड़ाव को आसानी से समझा जा सकता है। उन्होंने कहा जैसे पंजाब उनकी जन्मभूमि है। वैसे ही मुंबई उनकी कर्मभूमि है। उस मां ने उन्हें सब कुछ दिया है।