{"_id":"5c42c357bdec227362020c75","slug":"bollywood-actress-sapna-choudhary-with-sadhvi-deva-thakur-photos-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपना चौधरी के साथ दिखी वो साध्वी, जो रखती है बंदूकों का शौक और कारनामे बेहद खतरनाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सपना चौधरी के साथ दिखी वो साध्वी, जो रखती है बंदूकों का शौक और कारनामे बेहद खतरनाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
सपना चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस सपना चौधरी के साथ वो साध्वी नजर आई, जो बंदूकों का शौक रखती है और जिसके कारनामे भी बेहद खतरनाक हैं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, देखिए।
2 of 7
सपना चौधरी
हम बात कर रहे हैं, साध्वी देवा ठाकुर की, जो देवा फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं। 27 साल की यह साध्वी हाल ही में सपना चौधरी के साथ नजर आईं और साध्वी ने उन्हें सम्मानित भी किया। सपना चौधरी ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
3 of 7
साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी देवा ठाकुर करनाल में एक शादी समारोह में फायरिंग को लेकर चर्चा में आई थी। इस फायरिंग में छर्रे लगने से दूल्हे की मौसी की मौत हो गई थी, जबकि दस वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए थे। फायरिंग के बाद वे फरार हो गई थीं, पर बाद में सरेंडर कर दिया था। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, वे जेल में भी रहीं। कुछ समय पहले ही रिहा हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Sadhvi Deva Thakur
साध्वी देवा ठाकुर हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। वे देवा फाउंडेशन की चेयरपर्सन भी हैं। उनका आश्रम करनाल में है। 26 साल की देवा अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं और अक्सर बंदूकों के साथ नजर आती हैं। हिंदुवादी साध्वी देवा ठाकुर अपने कारनामों के साथ साथ अपने विवादित बयानों के लिए काफी चर्चित रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी देवा ठाकुर के नाम से कई प्रोफाइल सक्रिय हैं।
विज्ञापन
5 of 7
साध्वी देवा ठाकुर
सोशल मीडिया पर जबरदस्त सक्रिय रहने वाली साध्वी देवा ठाकुर बचपन से माता बाला सुंदरी की भक्त हैं। बचपन से ही वह ज्योतिष का कार्य करती थी। करीब 16 साल पहले साध्वी ने भगवा चोला पहना और अपना डेरा स्थापित कर लिया। इसके बाद धीरे-धीरे डेरे के भक्त बढ़ने लगे। आसपास के क्षेत्र में डेरे का नाम हुआ तो बाद में अन्य राज्यों में भी साध्वी के कार्यक्रम होने लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।