फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन के जुल्पीकार को हराने के बाद दिखी विजेंदर सिंह की जिंदादिली, जानकर गर्व होगा

Mon, 07 Aug 2017 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Aug 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
boxer vijender singh wins 9th professional fight
विजेंदर सिंह - फोटो : hindustan times
चीनी बॉक्सर जुल्पीकार मैमितियाली को हराने के बाद 'भारतीय शेर' विजेंदर सिंह का जिंदादिली देखने को मिली, जिसके बारे में जानकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। 
boxer vijender singh wins 9th professional fight
vijendra kumar
पेइचिंग ओलंपिक 2008 में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह ने शनिवार को चीन के जुल्पीकार मैमितियाली हरा दिया। 10 राउंड तक मुकाबला चला और यह उनकी 9वीं जीत रही। इस जीत के साथ विजेंदर ने अपना डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मीडिलवेट खिताब तो बचाया ही, पर साथ ही अपने विपक्षी का डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मीडिल वेट खिताब भी जीत लिया।
boxer vijender singh wins 9th professional fight
विजेंदर सिंह - फोटो : getty
लेकिन इसे एक भारतीय की जिंदादिली ही कहेंगे कि विजेंदर सिंह ने जुल्पीकार को उनका खिताब लौटा दिया। विजेंदर सिंह ने कहा कि मैं यह खिताब नहीं लेना चाहता। ये जुल्पीकार ने जीता था और उन्हीं का है। मैं अपनी जीत भारत और चीन की दोस्ती को समर्पित करत हूं और दुआ करता हूं कि बॉर्डर पर अमन शांति बनी रहे। विजेंदर सिंह के मुंह से यह बात सुनकर सभी ने तालियां बजाकर उनकी सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
boxer vijender singh wins 9th professional fight
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
बता दें कि विजेंदर सिंह की यह नौंवी प्रोफेशनल फाइल थी। उन्होंने अपनी अब तक की सभी फाइट जीती हैं और उनमें से 7 नॉक आउट रही। वहीं चीनी मुक्केबाज की प्रोफेशनल फाइटों में यह पहली हार है। जुल्पिकार और विजेंदर के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला। शुरुआती दो राउंड में जुल्पिकार आक्रामक दिखे, लेकिन विजेंदर सिंह ने शानदार बचाव किया। विजेंदर सिंह ने अपनी लंबाई का अच्छा फायदा उठाया।
विज्ञापन
boxer vijender singh wins 9th professional fight
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
उल्लेखनीय है कि ओलंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 29 जून 2015 को ने अपने करियर को अलविदा कहा और प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की। पहली फाइट: सोनी व्हिटिंग (इंग्लैंड) को 10 अक्टूबर, 2015 को हुई फाइट में सिर्फ 3 राउंड में ही नॉकआउट कर दिया। दूसरी फाइट: डीन गिलेन (इंग्लैंड) को 07 नवंबर, 2015 को हुई फाइट में सिर्फ एक राउंड तक चले मुकाबले में नॉकआउट कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed