{"_id":"2af2c28c1a8c7196b266501eed3bc8f6","slug":"brutal-accident-in-punjab-2-devotees-killed-44-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं पर देखिए कैसे टूट पड़ी मौत?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं पर देखिए कैसे टूट पड़ी मौत?
Tue, 18 Aug 2015 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, संगरूर/पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, संगरूर/पठानकोट(पंजाब)
Updated Tue, 18 Aug 2015 08:15 AM IST
विज्ञापन
वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं पर देखिए कैसे टूट पड़ी मौत?
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मां वैष्णो के दर्शन करके लौट रहे थे कि मौत कहर बनकर टूट पड़ी। 2 अलग-अलग हादसों में माता के दर्शन कर लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई वहीं 44 अन्य घायल हो गए।
वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं पर देखिए कैसे टूट पड़ी मौत?
2 of 8
पठानकोट के माधोपुर में रविवार रात करीब नौ बजे माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरी बस यूबीडीसी नहर में जा गिरी। बस में 45 लोग सवार थे। नहर का गेट बंद करवा पानी रोका गया और यात्रियों की जान बचाई गई। हादसे में 27 यात्रियों को चोटें आई हैं। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग गुड़गांव की कंपनी ट्यूलिप इंफ्राटेक के कर्मचारी थे। सूचना मिलते ही एसएसपी आरके बख्शी व तहसीलदार यशपाल शर्मा मौके पर पहुंचे।
वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं पर देखिए कैसे टूट पड़ी मौत?
3 of 8
अस्पताल में भर्ती घायल गुड़गांव निवासी डा. ज्योति, शहादरा निवासी सुषमा, आदर्श नगर निवासी विपिन कुमार ने बताया कि लखनपुर के पास टोल कटवाने के बाद आगे पुल पार करते समय अचानक बस का गियर टूट गया और बस नहर में पलट गई। हादसे के समय थकावट की वजह से ज्यादातर सवारियां सो रहीं थीं। हादसे के बाद लोग किसी तरह खिड़कियां तोड़कर बस के ऊपर आ गए और मदद के लिए गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं पर देखिए कैसे टूट पड़ी मौत?
4 of 8
फरीदाबाद निवासी अजय बलूजा ने बताया कि वह ठीक हैं लेकिन उनकी पत्नी और दो बच्चे मौके पर खड़े हैं। उनकी तलाश कर रहे हैं कोई उन्हें इसकी सूचना दे दे। शिवाजी पार्क दिल्ली निवासी अनिल ने बताया कि उनकी एक बेटी का पता नहीं चल रहा है। एसएसपी का कहना है कि बस ओवर स्पीड थी और ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसके कारण हादसा हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल में पूरा उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं पर देखिए कैसे टूट पड़ी मौत?
5 of 8
ये लोग हुए घायल: घायलों में शहादरा निवासी कपिल देव शर्मा, उनकी पत्नी सुषमा व बेटा कुनाल, फरीदाबाद के अजय बलूजा, अंबाला के निलेश माहेश्वरी, आदर्श नगर दिल्ली निवासी विपिन कुमार, अमृतपाल बाला, सुशीला, कोमल, परसनंदा, अंजू बाला, कामिनी, शिवाजी पार्क दिल्ली निवासी अनिल, उनकी बेटी बुलबुल व सलोनी, भांजा निलांश और प्रियंका, दुर्गेश, सोनिया, बृजेश, गुंजन, जय सिंह, पूजा चौधरी, ढाई साल की पीहू शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।