सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chandigarh: अच्छी पहल: दिवाली पर अस्पताल ने कोविड वार्ड सजाया, कोरोना मरीज जलाएंगे खुशियों के दीप

वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Nov 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Covid 19 Ward News: Covid-19 Ward of GMSH-16 decorated for Diwali
चंडीगढ़ Covid 19 वार्ड - फोटो : अमर उजाला

महामारी के बीच सभी लोग दिवाली की तैयारियों में जुटे हैं। घरों में साफ-सफाई भी जारी है। बाजारों में लोगों की भीड़ भी खरीदारी को उमड़ रही है। हर कोई यह दिवाली कोरोना के बीच अपने अंदाज में मनाना चाह रहा है। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए चंडीगढ़ के एक अस्पताल ने भी खास तैयारियां की हैं। आइए तस्वीरें में देखते हैं...

Trending Videos
Chandigarh Covid 19 Ward News: Covid-19 Ward of GMSH-16 decorated for Diwali
जीएमएसएच- 16 - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ के जीएमएसएच- 16 स्थित कोविड वार्ड में दिवाली के मौके पर रंगोली बनाई जा रही है। अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में नर्सिंग ऑफिसर की मदद से दीवाली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं । कोई लड़ियां लगाने में व्यस्त है तो कोई रंगोली बनाने में। वार्ड की इंचार्ज शोभना पठानिया व उनकी टीम कोविड काल में मरीजों की देखभाल में सराहनीय सहयोग दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh Covid 19 Ward News: Covid-19 Ward of GMSH-16 decorated for Diwali
जीएमएसएच- 16 - फोटो : अमर उजाला

दिवाली पर मरीजों की खुशियां फीकी न हो, इसके लिए यह टीम तत्पर नजर आई। बता दें कि मौजूदा समय में अस्पताल में कोरोना के 17 मरीज भर्ती हैं। शोभना के वार्ड में नौ मरीज भर्ती हैं। शोभना का कहना है कि अस्पताल और मरीज ही उनका घर और परिवार हैं। वह मरीजों की बेहतरी और उनकी खुशियों के बारे में हर पल सोचती रहती हैं। इस कार्य में टीम भी भरपूर सहयोग करती है।

Chandigarh Covid 19 Ward News: Covid-19 Ward of GMSH-16 decorated for Diwali

शोभना का कहना है कि त्योहार असली मायने में तभी सफल माना जाता है जब दूसरों के चेहरे पर खुशियां झलकें। अब वह अस्पताल में दिवाली की तैयारियां कर मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाने का छोटा सा प्रयास कर रही हैं। बता दें कि इससे पहले शोभना और उनकी टीम ने अस्पताल में भर्ती कोरोना के मरीजों के साथ सामाजिक दूरी व कोरोना से बचाव के मानकों का पालन करते हुए रक्षाबंधन का त्योहार मनाया था। वहीं योगा दिवस का भी यहां सफल आयोजन किया जा चुका है।

विज्ञापन
Chandigarh Covid 19 Ward News: Covid-19 Ward of GMSH-16 decorated for Diwali
जीएमएसएच- 16 - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ का सहयोग बेहद सराहनीय रहा है। कोविड-19 में उन्होंने मरीजों की देखभाल में तत्परता दिखाते हुए उनकी खुशियों का भी ध्यान रखा है। मैं शोभना पठानिया को बधाई देता हूं। उनकी टीम और उनके कार्य वाकई काबिले तारीफ हैं। खुद को संक्रमण से बचाते हुए मरीजों की खुशियों का ध्यान रख कर उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की है।   डॉ. वीके नागपाल, चिकित्सा अधीक्षक, जीएमएसएच।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed