सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

11 माह पहले प्रेम विवाह...अब गर्भवती पत्नी की मौत, पति ने उठाया खौफनाक कदम

संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Nov 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
Husband commits Suicide after wife death in Moga of Punjab
पति-पत्नी का फाइल फोटो।

सात माह की गर्भवती पत्नी की मौत का पति को गहरा सदमा लगा। अंतिम संस्कार के बाद घर लौटे पति ने भी मौत का रास्ता चुना और जहर निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला पंजाब के मोगा जिले का है।

Trending Videos
Husband commits Suicide after wife death in Moga of Punjab
- फोटो : अमर उजाला

पंजाब के मोगा जिले के थाना बाघापुराना अंतर्गत गांव चंदपुराना में बुधवार शाम को एक युवक ने जहर निगल लिया, जिसके चलते अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक पत्नी का अंतिम संस्कार कर कुछ समय पहले ही घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband commits Suicide after wife death in Moga of Punjab
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : फाइल फोटो

युवक अपनी पत्नी की मौत से सदमे में था, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। थाना बाघापुराना के प्रभारी इंस्पेक्टर हरमनबीर सिंह के अनुसार हरदेव सिंह निवासी गांव चंदपुराना ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि करीब 11 माह पहले उसके बेटे विजय कुमार ने गांव में ही रहने वाली जशनदीप कौर के साथ प्रेम विवाह किया था।

Husband commits Suicide after wife death in Moga of Punjab
- फोटो : फाइल फोटो

शादी के बाद दोनों काफी खुश थे। जशनदीप कौर सात माह की गर्भवती थी कि बुधवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार ने बुधवार को जशनदीप का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Husband commits Suicide after wife death in Moga of Punjab
मृतक का फाइल फोटो।

पत्नी के मौत के बाद विजय सदमे में चला गया और घर आकर उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed