फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ की यह बच्ची स्केटिंग करते हुए करती है भंगड़ा, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Mon, 27 Jul 2020 06:31 PM IST
ajay kumar संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Jul 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: 12 year old skater makes it to India Book of Records
जाह्नवी जिंदल

जाह्नवी जिंदल ने 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड' में अपना नाम दर्ज कर शहर और परिवार का नाम रोशन किया है। 12 वर्षीय स्केटर को एडवेंचर स्केटिंग मसलन सीढ़ियों से स्केटिंग करते हुए उतरना और स्केटिंग पर भंगड़ा डालने में महारत हासिल है। इसी वजह से जाह्नवी का नाम रिकॉर्ड में शामिल हुआ है। 

Chandigarh News in Hindi: 12 year old skater makes it to India Book of Records

जाह्नवी को रोलर फ्री स्टाइल की नेशनल चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल है। वहीं वर्ल्ड मैप पर स्केटिंग को भंगड़ा के तौर पर पेश करने वाली वह पहली लड़की भी है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने पर जाह्नवी के परिवार में खुशी का माहौल हैं। पिता मुनीष जिंदल आईएफएफसीओ कंपनी में डीजीएम के पद पर तैनात हैं और दिव्या जिंदल सेक्टर- 16 के गवर्नमेंट स्कूल में टीचर के पद पर तैनात हैं।

Chandigarh News in Hindi: 12 year old skater makes it to India Book of Records

पिता की सोच से मिली बेटी को मंजिल
पिता मुनीष ने बताया कि वह खुद एडवेंचर का शौक रखते हैं। बेटी को भी कई बार साथ लेकर गए। एडवेंचर में रीवर क्रॉसिंग, ऊंचाई से जंप लगाने के दौरान जाह्नवी का भी शौक एडवेंचर में होता चला गया। मैंने सोचा कि बेटी को स्केटिंग में कुछ अलग करना है। इसके लिए एडवेंचर स्केटिंग की ट्रेनिंग देनी शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: 12 year old skater makes it to India Book of Records

यू ट्यूब और इंटरनेट से पिता ने लिया प्रशिक्षण और बेटी की ट्रेनिंग शुरू कर दी
जाह्नवी के पिता मुनीष ने बताया कि फ्री स्टाइल स्केटिंग का सिटी और आसपास में कोई कोच नहीं है। बेटी को फ्री स्टाइल स्केटर बनाने के लिए यू टयूब और इंटरनेट का सहारा लिया। इसकी पूरी वीडियो को देखा और खुद अपनी बेटी को वैसी ही ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: 12 year old skater makes it to India Book of Records

10 से 12 सीढ़ियां बिना सहारे उतर जाती है जाह्नवी
जाह्नवी आज स्केटिंग करते हुए तेजी से 10 से 12 सीढ़ियां बिना सहारे के उतर जाती है। इस दौरान वह कई बार गिरी, चोट लगी पर उसने हिम्मत नहीं हारी और फिर से अगले दिन अभ्यास में जुट गई। जाह्नवी स्केटिंग पहनकर हिंदी और पंजाबी गीतों पर डांस करने में भी महारत हासिल कर चुकी है। 

अभ्यास के लिए स्केटिंग रिंक जाने की जरूरत नहीं
जाह्नवी के पिता ने बताया कि बेटी को अभ्यास के लिए स्केटिंग रिंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती। वह घर की सीढ़ियों, पार्क, शोरूमों के रैंप और वहां बनी सीढ़ियों पर अभ्यास करती है। वह रोजाना सुबह और शाम 4-5 घंटे अभ्यास करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed