फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़: सावन के चौथे सोमवार को भक्तों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक, मांगी ये मनोकामना, देखें तस्वीरें

Mon, 27 Jul 2020 01:29 PM IST
ajay kumar नीरज कुमार, चंडीगढ़
नीरज कुमार, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Jul 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Devotees worship in temples on the fourth Somvar of Sawan
भक्तों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक। - फोटो : अमर उजाला

सावन के चौथे सोमवार को शिव भक्तों ने शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई लोग अपने परिवार के साथ शिव मंदिरों और शिवालयों में पहुंचे। अपने घरों से लोटा लेकर मंदिर पहुंचे। कोरोना वायरस के बचाव के लिए भक्त मास्क पहनकर मंदिर पहुंचे और सामाजिक दूरी का खास ध्यान रखा।

Chandigarh News in Hindi: Devotees worship in temples on the fourth Somvar of Sawan
चंडीगढ़ में पूजा करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर अठारह के श्री राधा कृष्ण मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक स्टैंड में लगे ट्रे में जल डालकर किया। मंदिर में सोमवार को खीर और मालपुए का लंगर लगाया गया। वहीं भक्तों ने कोरोना महामारी से दुनिया को बचाने और सुख-शांति की कामना की।सेक्टर- 40 के श्री हनुमंत धाम में भक्तों ने त्रिलिंगेश्वर भगवान की पूजा की।

Chandigarh News in Hindi: Devotees worship in temples on the fourth Somvar of Sawan
- फोटो : अमर उजाला

मंदिर की प्रधान नीना तिवारी ने बताया कि बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचकर भगवान की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। सेक्टर 29 के सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रधान विनोद कुमार चडढा ने बताया कि भक्तों की सुरक्षा के लिए जलाभिषेक स्टैंड में जल डालकर भगवान का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Devotees worship in temples on the fourth Somvar of Sawan

उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन ने भक्तों की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए है। सेंसरयुक्त सैनिटाइजर मशीन लगाई है। बिना छुए ही हाथ को मशीन से निकलने वाले भक्त सैनिटाइज कर रहे हैं। वहीं मंदिर कमेटियां भी कोरोना महामारी को लेकर लोगों को जागरुक कर रही हैं।

विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Devotees worship in temples on the fourth Somvar of Sawan

सेक्टर- 30 के शिव शक्ति मंदिर के पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed