{"_id":"6a847351df15692a5e09d268","slug":"bjp-appoints-satish-poonia-as-punjab-in-charge-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतीश पूनिया को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी: भाजपा ने सौंपी कमान, हरियाणा में भी बुलंद किया था पार्टी का झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतीश पूनिया को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी: भाजपा ने सौंपी कमान, हरियाणा में भी बुलंद किया था पार्टी का झंडा
Tue, 18 Aug 2026 08:30 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:30 PM IST
सार
पड़ोसी राज्य हरियाणा के बाद अब भाजपा ने सतीश पूनिया को विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
भाजप ने सतीश पूनिया को सौंपी पंजाब की कमान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए राजस्थान के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को पंजाब भाजपा का नया प्रभारी नियुक्त किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को विभिन्न राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की।
हरियाणा में रह चुके हैं पार्टी प्रभारी
सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन में मजबूत पकड़ वाले नेता माने जाते हैं। वह हरियाणा में भी पार्टी के प्रभारी रह चुके हैं। ऐसे में पंजाब की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे संगठन में बेहतर तालमेल, नए सामाजिक समीकरण तैयार करने और चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की उम्मीद है। भाजपा ने हाल में पंजाब में कई प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारियां देकर अपना फोकस बढ़ाया है। पूनिया की नियुक्ति को इसी रणनीति की अगली कड़ी माना जा रहा है।
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर
बता दें कि पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में पंजाब से जुड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारियां देकर अपना सियासी आधार मजबूत करने का संकेत दिए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में ये नेता अहम भूमिका निभाते हुए पंजाब में भाजपा का जनाधार और मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से जुड़े तीन प्रमुख नेताओं तरुण चुघ, सौदान सिंह और मनप्रीत सिंह बादल को महत्वपूर्ण पद मिले हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को भी राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।