{"_id":"5fef6cfe8ebc3e3d51734021","slug":"chandigarh-news-in-hindi-fire-breaks-out-in-a-car-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: चार महीने पहले खरीदी कार...रिपेयर के बाद 500 गज चली फिर धूं-धूं कर जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: चार महीने पहले खरीदी कार...रिपेयर के बाद 500 गज चली फिर धूं-धूं कर जली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कार में लगी आग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नौ दिन पहले रिपेयर के लिए आई एक कार ठीक करवाकर मात्र 500 गज की दूरी तक चलने के बाद ही आग लग जाने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा शुक्रवार शाम को छह बजे चंडीगढ़-कालका हाईवे पर बने फन रिपब्लिक लाइट प्वाइंट पर हुआ। चालक देवेंद्र की कार के पीछे ऑटो लेकर आ रहे उसके दोस्त लखवीर उर्फ लियाकत अली ने तुरंत बाहर निकालकर जान बचाई।
2 of 5
कार में लगी आग।
लाइट प्वाइंट पर खड़ी इस शेव्रले बीट कार में अचानक आग लग जाने के बाद आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी बढ़ गई कि कार के चारों तरफ लगी आग की लपटें बहुत दूर तक दिखाई दे रही थी। मौके पर पहुंचकर मनीमाजरा फायर कर्मचारियों ने कार में लगी आग पर काबू पाया, तब जाकर इस चौराहे से निकलने वाले वाहन चालकों ने भी राहत की सांस ली, क्योंकि लाइट प्वाइंट पर लगी आग को देखकर चारों तरफ से आने वाली गाड़ियां भी इधर-उधर रुक कर अपना बचाव कर रही थीं।
3 of 5
कार चालक बहलाना निवासी देवेंद्र ने बताया कि उन्होंने चार महीने पहले ही यह कार किसी से खरीदी थी और उसके बाद इसे ठीक कराने के लिए नौ दिन पहले मोटर मार्केट में काम करने वाले मिस्त्री गुरचरण को गाड़ी का इंजन रिपेयर करने के लिए दिया था। देवेंद्र का कहना है की गुरचरण ने 45 हजार लेकर गाड़ी का पूरा इंजन रिपेयर करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शुक्रवार शाम को गुरचरण ने कहा कि गाड़ी रिपेयर हो गई और इसे ले जा सकते हैं। जैसे ही वह 500 गज की दूरी पर गाड़ी लेकर फन रिपब्लिक लाइट प्वाइंट पर पहुंचे तो वहां रेड लाइट होने पर रुकने के दौरान उनकी गाड़ी के नीचे आग लग गई। दविंदर ने बताया कि उसका दोस्त लखवीर उर्फ लियाकत अली उसका ऑटो लेकर गाड़ी के पीछे आ रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
उसने कार के नीचे लगी आग देखी और ऑटो पीछे से आगे ले आकर कार के आगे खड़ा किया और उसको कार से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई। वही लखबीर ने बताया कि पहले उन्होंने अपने स्तर पर बहुत कोशिश की कार की आग को बुझाने की लेकिन कार के नीचे पेट्रोल लीक होकर गिर रहा था जिसके कारण आग ने एकाएक पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी नीरज सरना मौके पर जांच करने के लिए पहुंचे। दविंदर का कहना है कि उन्होंने पुलिस में गुरचरण के खिलाफ शिकायत दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।