सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जानिए, देश के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के बारे में अनसुनी बातें

संजीव कुमार बख्शी, अमर उजाला, होशियारपुर( पंजाब) Updated Wed, 28 Nov 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
chief election commissioner of India sunil arora biography
सुनील अरोड़ा

पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुनील अरोड़ा के देश के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। जानिए और इनके परिवार के बारे में सबकुछ।


 

Trending Videos
chief election commissioner of India sunil arora biography
सुनील अरोड़ा

सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। देश भर के विभिन्न वरिष्ठ पदों पर आसीन रहने के बावजूद वह कभी अपनी जड़ों को नहीं भूले। होशियारपुर में जन्मे और पले बढ़े अरोड़ा के पिता नसीब चंद अरोड़ा जालंधर में भारतीय रेलवे में अकाउंट्स अधिकारी थे और उनकी माता पुष्पलता होशियारपुर के डीएवी कॉलेज में इंग्लिश की प्रोफेसर थीं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
chief election commissioner of India sunil arora biography
सुनील अरोड़ा

अरोड़ा ने अपनी स्कूलिंग होशियारपुर के विद्या मंदिर स्कूल और दयानंद मॉडल स्कूल से की और उसके बाद डीएवी से प्रेप पास की। इसके बाद सुनील अरोड़ा ने डीएवी कॉलेज होशियारपुर से अपनी ग्रेजुएशन की। अरोड़ा के अध्यापक और करीब 25 साल तक उनकी माता पुष्पलता के सहयोगी रहे डीएवी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डीएल आनंद ने बताया कि अरोड़ा का परिवार होशियारपुर के प्रेमगढ़ इलाके के एक मकान में रहा करता था। उनके चाचा प्रोफेसर आरसी अरोड़ा भी डीएवी कॉलेज में हिस्ट्री के प्रोफेसर थे। आनंद ने बताया कि अरोड़ा आईएएस अधिकारी बनने के बाद भी लगातार अपनी जड़ों से जुड़े रहे।

chief election commissioner of India sunil arora biography
सुनील अरोड़ा

उनकी माता पुष्पलता 1954 से 1989 तक डीएवी कालेज गर्ल्स सेक्शन की इंचार्ज रहीं। प्रिंसिपल आनंद ने बताया कि अरोड़ा मेधावी छात्र थे और पढ़ाई के अन्य गतिविधियों में भी आगे रहते थे। अरोड़ा से जुड़े एक संस्मरण को याद करते हुए उन्होंने बताया कि 1972-73 में सरकारी कॉलेज टांडा में हुए यूथ फेस्टिवल में अरोड़ा ने भाग लिया। उस वक्त कालेज के कुछ प्रोफेसर भी आनंद के घर में रुके हुए थे। रात करीब 1:30 बजे किसी ने आनंद के निवास का दरवाजा खटखटाया। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो सामने अरोड़ा खड़े थे।

विज्ञापन
chief election commissioner of India sunil arora biography
सुनील अरोड़ा

अरोड़ा ने उनसे बेझिझक कहा कि उन्हें भूख लगी है और रात भी बहुत हो चुकी है। इस पर आनंद के घर में खाना बना और आधी रात के बाद उन्होंने खाना खाया और रात वहीं रुके। 
आईएएस की परीक्षा के दौरान अरोड़ा ने अर्थशास्त्र विषय से संबंधित मार्गदर्शन भी प्रिंसिपल आनंद से ही लिया जबकि अरोड़ा और उनके भाई सरकारी कालेज के प्रो. एनके शर्मा से गणित पढ़ा करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed