{"_id":"5784e8104f1c1b027d13e177","slug":"controversial-statement-of-rakhi-sawant-balmiki-community-stopped-shatabdi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राखी सावंत के विवादित बयान पर वाल्मीकि समाज भड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी सावंत के विवादित बयान पर वाल्मीकि समाज भड़का
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
राखी सांवत के विवादित बयान पर भड़का बाल्मीकि समुदाय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बयान को लेकर विवादों में रहने वाली राखी सावंत इस बार नए विवाद में फंस गई है। उनके एक बयान के खिलाफ वाल्मीकि समाज भड़क गया है। जानिए, क्या है विवाद।
राखी सांवत के विवादित बयान पर भड़का बाल्मीकि समुदाय
- फोटो : अमर उजाला
विवाद, अभिनेत्री राखी सावंत के इंटरव्यू से जुड़ा है। आरोप है कि निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान राखी ने संत बाल्मीकि के बारे में अपशब्द बोले। इस मामले में एक शख्स की शिकायत पर दिल्ली के मयूर विहार थाने में राखी सावंत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राखी सावंत की गिरफ्तारी की मांग पर वाल्मीकि टाइगर फोर्स एक्शन कमेटी ने अमृतसर में शताब्दी एक्सप्रेस रोक कर प्रदर्शन किया।
राखी सांवत के विवादित बयान पर भड़का बाल्मीकि समुदाय
- फोटो : अमर उजाला
करीब आधे घंटे तक धरना देने के बाद प्रदर्शनकारियों को हटाया गया। इसके बाद शताब्दी को जालंधर से अमृतसर के लिए रवाना किया गया। शताब्दी 20 मिनट की देरी से अमृतसर स्टेशन पहुंची। कमेटी के अजय खौसला ने कहा कि राखी सावंत ने एक वीडियो वेबसाइट अपलोड करके भगवान वाल्मीकि के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया है, जो निंदनीय है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राखी सांवत के विवादित बयान पर भड़का बाल्मीकि समुदाय
- फोटो : अमर उजाला
अजय खौसला ने सरकार से मांग की है कि भगवान वाल्मीकि के खिलाफ गलत टिप्पणी करने पर हमेशा के लिए रोक लगाई जाए। साथ ही उन्होंने राखी सावंत की गिरफ्तारी की मांग की है। कमेटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 72 घंटे में राखी सावंत की गिरफ्तारी न की गई तो देशभर में वाल्मीकि समाज की ओर से जोरदार संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान कुलदीप नाहर, सरबजीत भील, प्रवेश अटवाल, सोमा गिल और मुकेश मौजूद थे।