फोर्टिस के एंबुलेंस ड्राइवर की हत्या, बोरी में भरकर फेंका शव
फोर्टिस हॉस्पिटल की एंबुलेंस के ड्राइवर की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई। तस्वीरों में पूरा मामला।
फोर्टिस के एंबुलेंस ड्राइवर की हत्या, बोरी में भरकर फेंका शव
मोहाली के सेक्टर 80 में लोगों ने पुल के नीचे खून से सनी बोरी पड़ी देखी। खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बोरी को खोला तो उसमें से एक युवक का शव निकला। शव के हाथ पैर बंधे हुए थे।
फोर्टिस के एंबुलेंस ड्राइवर की हत्या, बोरी में भरकर फेंका शव
जांच किए जाने पर मृतक युवक की पहचान सोहाना निवासी बाबू राम के रूप में हुई। वह फोर्टिस अस्पताल में एंबुलेंस ड्राइवर था। मामले की सूचना तुंरत परिजनों को दी गई। मृतक के भाई गुरमीत सिंह ने शव की पहचान की। पुलिस ने गुरमीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
फोर्टिस के एंबुलेंस ड्राइवर की हत्या, बोरी में भरकर फेंका शव
मृतक के घरवालों का कहना है कि युवक सोमवार शाम किसी से मिलने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उन्होंने उसको काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच मंगलवार सुबह पुलिस ने उन्हें बताया कि मौली पुल के नीचे शव मिला है। घरवालों के मुताबिक मृतक का किसी से कोई विवाद नहीं था।
फोर्टिस के एंबुलेंस ड्राइवर की हत्या, बोरी में भरकर फेंका शव
पुलिस के मुताबिक शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो युवक की हत्या किसी अन्य जगह पर की गई हो। इसके बाद शव को पुल के नीचे फेंका गया हो। वहीं, युवक के पांव में जूते पड़े हुए थे। इसके अलावा वह पूरी तरह ड्रेस में था। वहीं, पुलिस भी यह भी मानकर चल रही है कि जिस व्यक्ति का शव फेंका गया था। वहां पर कोई भी बाहरी व्यक्ति आसानी से नहीं पहुंच सकता है।