सब्सक्राइब करें

Yuvraj Singh FIR: क्रिकेटर युवराज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, एससी/एसटी एक्ट में केस हुआ दर्ज, जानें- क्या है पूरा मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हिसार) Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 Feb 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh FIR News: Case filed against Cricketer Yuvraj Singh under SC ST act
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेटर युवराज सिंह अनुसूचित समाज के खिलाफ की गई एक टिप्पणी के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर हरियाणा के हांसी थाना पुलिस ने युवराज सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्जकर लिया है। इस मामले का वीडियो वायरल हुआ था।

Trending Videos
Yuvraj Singh FIR News: Case filed against Cricketer Yuvraj Singh under SC ST act
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने युवराज सिंह के खिलाफ हांसी के पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत देकर उनके खिलाफ अनुसूचित जाति व जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh FIR News: Case filed against Cricketer Yuvraj Singh under SC ST act
युवराज सिंह - फोटो : pti

गौरतलब है कि एक जून 2020 को सोशल मीडिया पर क्रिकेटर रोहित शर्मा व युवराज सिंह का आपस में बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवराज सिंह ने अनुसूचित समाज पर एक अशोभनीय व अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस पर काफी बवाल मचा था। 
 

Yuvraj Singh FIR News: Case filed against Cricketer Yuvraj Singh under SC ST act
युवराज सिंह

अधिवक्ता रजत कलसन ने इस बारे में बताया कि उन्होंने तत्कालीन एसपी लोकेंद्र को शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने देश के अनुसूचित समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के बारे में युवराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। 

विज्ञापन
Yuvraj Singh FIR News: Case filed against Cricketer Yuvraj Singh under SC ST act
युवराज सिंह

उन्होंने कहा था कि इस टिप्पणी को पूरे देश के अनुसूचित समाज के लोगों ने देखा है और इस टिप्पणी से उनकी ही नहीं, पूरे देश के दलित समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। इसको लेकर उन्होंने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed