{"_id":"62ab283757d5641d470b18c0","slug":"dead-body-of-70-year-old-woman-recovered-in-bed-box-in-firozpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदबू से खुला बड़ा राज: बेड बॉक्स में मिली 70 साल की बुजुर्ग महिला की लाश, नमक व केमिकल से रची खौफनाक साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बदबू से खुला बड़ा राज: बेड बॉक्स में मिली 70 साल की बुजुर्ग महिला की लाश, नमक व केमिकल से रची खौफनाक साजिश
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Jun 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मृतक महिला की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Link Copied
पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक घर से 70 वर्षीय महिला का शव बेड बाक्स से बरामद हुआ है। शव की हालत काफी खराब है। महिला पहले अपने बेटे के पास जालंधर में रहती थी। अब पिछले एक माह से फिरोजपुर स्थित अपने पैतृक घर में रह रही थी। मामला फिरोजपुर की छत्तीस गली का है।
Trending Videos
2 of 5
शव को बाहर निकालती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला के घर में दो किरायेदार रहते थे, जो घर में सोमवार से ताला लगाकर फरार हैं। जानकारी के अनुसार महिला वीना (70) काफी समय से जालंधर में अपने बेटे के साथ रह रही थी। बेटे का गुरुग्राम (हरियाणा) तबादला होने के कारण पिछले एक माह से फिरोजपुर स्थित अपने पैतृक घर में रहने लगी थी। मकान में दो किरायेदार रहते थे, जो सोमवार से कमरों में ताला लगाकर फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
घर पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुवार को घर के अंदर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर घर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद पता चला कि कमरे में रखे बेड बाक्स से बदबू आ रही है। बेड बाक्स खोलने पर बुजुर्ग महिला वीना का शव बरामद हुआ, जो बहुत खराब हालत में था। पुलिस ने कहा कि बेड से शव मिलने का मतलब हत्या का मामला है। किसी व्यक्ति ने वीना की हत्या कर शव को बेड बाक्स में छिपा दिया है।
4 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी जीएस सांघा ने कहा कि पड़ोसियों ने घर के अंदर से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने वीना का शव बरामद कर लिया है, जो बेड बाक्स में पड़ा था। इनके दो किरायेदार थे, जो सोमवार से घर में ताला लगाकर फरार हैं। आशंका है कि वीना की सोमवार को हत्या कर लाश बेड में छिपा दी गई है। गर्मी होने के कारण शव से बदबू आने लगी। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या की सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
5 of 5
मृतक महिला की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव पर नमक और केमिकल डालकर बिछाई चादर
पुलिस के मुताबिक वीना (70) की हत्या के बाद हत्यारे घर से जेवरात व नकदी चुराकर ले गए। यही नहीं उसकी हत्या के बाद शव को बेड बाक्स में रखकर उस पर नमक और केमिकल डाल दिया। ताकि शव पूरी तरह नष्ट हो जाए। आरोपी बेड बाक्स में शव रखने के बाद बेड के ऊपर चादर भी बिछा कर गए, ताकि किसी को पता न चल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।