सब्सक्राइब करें

मुरथल के ढाबे पर परिवार से लूट, बचाव करना व्यक्ति को पड़ा भारी, बदमाशों ने मार दी गोली, तस्वीरों में देखें वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Loot with a Family of Delhi at Murthal Of Haryana
लूट की वारदात को अंजाम देते बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

सोनीपत में जीटी रोड पर मुरथल स्थित रॉयल ढाबे पर खाना खाने रुके दिल्ली के परिवार को पिस्तौल दिखा तीन बदमाशों ने सोने के आभूषण लूट लिए। इसी बीच ढाबे पर खाना खाने रुकी बरात में शामिल व्यक्ति ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी कमर के पास गोली मार दी। बाद में बदमाश पैदल ही ढाबे से फरार हो गए।

Trending Videos
Loot with a Family of Delhi at Murthal Of Haryana
परिवार से लूट करते आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने हत्या के प्रयास व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ढाबे के बाहर की सीसीटीवी फुटेज लेकर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। असंध के पास स्थित गांव डेरा धनौली निवासी इंद्रजीत सिंह ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह पटियाला से बरात में शामिल होकर यूपी के रामपुर जा रहे थे। खाना खाने के लिए मुरथल स्थित रॉयल ढाबे पर रुक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Loot with a Family of Delhi at Murthal Of Haryana
Loot in Murthal - फोटो : अमर उजाला

रात करीब सवा 12 बजे ढाबे से बाहर निकले तो देखा 3 युवक कार सवार एक परिवार के सदस्यों पर पिस्तौल ताने हुए हैं और परिवार के सदस्यों को बाहर निकाल रखा है। इस पर उसने विरोध जताया तो बदमाशों ने उसे मारने की धमकी दी। वह वापस अंदर जाने लगे तो पीछे से एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली उनकी कमर के पास लगी।

Loot with a Family of Delhi at Murthal Of Haryana
मुरथल के ढाबे पर लूट। - फोटो : अमर उजाला

बदमाश दिल्ली के तिलकनगर के राजपाल के परिवार से दो सोने की चेन, एक कड़ा व चार अंगूठी लूटकर ले गए हैं। बदमाशों के जाने के बाद लोगों ने तुरंत इंद्रजीत सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बाद में घायल के बयान पर तीन अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Loot with a Family of Delhi at Murthal Of Haryana
- फोटो : अमर उजाला

मुरथल थाना पहुंचे एसपी, दिए निर्देश
घटना के बाद शुक्रवार को एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा मुरथल थाने में पहुंचे। उन्होंने मामले में जांच की जिम्मेदारी मुरथल थाना के साथ ही सीआईए की टीमों को भी दी है। साथ ही उन्होंने हाईवे पर रात को गश्त बढ़ाने व अपराधियों का पूरा डाटा एकत्रित करने के आदेश भी दिए है। उनका कहना है कि जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed