सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Accused of raping a minor arrested.

Kotdwar News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping a minor arrested.
विज्ञापन
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित जांच कर की प्रभावी कार्रवाई
Trending Videos

कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित जांच कर प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया है।
कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि विगत 18 अप्रैल को कोटद्वार निवासी पीड़िता के पिता ने कोतवाली कोटद्वार में एक लिखित शिकायती प्रार्थनापत्र दिया जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ एक व्यक्ति ने उसके घर में दुष्कर्म किया। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस टीम ने सघन जांच, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की। इनके आधार पर आरोपी मिलेश चौहान उर्फ आर्यन चौहान, निवासी नजीमपुर, पोस्ट ऑफिस जलालाबाद, जनपद बिजनौर, यूपी की संलिप्तता की पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को नींबूचौड़ पुल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed