फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब से मुख्तार की विदाई : सड़क मार्ग से होगी विधायक की रवानगी, रास्ते पर यूपी-पंजाब पुलिस ने साधी चुप्पी  

Mon, 05 Apr 2021 10:16 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Apr 2021 10:16 AM IST
सार

  • रोपड़ जेल में बंद हैं यूपी का बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी
  • सुप्रीम कोर्ट ने दिया था यूपी शिफ्ट करने का आदेश
  • सड़क मार्ग से विधायक को ले जाया जाएगा यूपी

विज्ञापन
Mukhtar Ansari shifted from Ropar Jail to UP
पंजाब से मुख्तार अंसारी की विदाई आज - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की सोमवार पांच अप्रैल को पंजाब से विदायगी हो जाएगी। अंसारी को यूपी ले जाने के लिए बांदा पुलिस कुछ ही देर में पंजाब पहुंचने वाली है। मुख्तार रोपड़ जेल में बंद है। अंसारी को सड़क के रास्ते ले जाया जाएगा। रोपड़ से बांदा की दूरी लगभग 900 किलोमीटर है। यूपी से रवाना हुई टीम में एडीजी और चित्रकूट के आईजी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अंसारी को बांदा जेल में स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। इस संबंध में पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ने यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को लिखे पत्र में कहा है कि न्यायालय के निर्देश के अनुसार 8 अप्रैल से पहले अंसारी को यूपी की बांदा जेल में शिफ्ट किया जाना है। उन्होंने इसके लिए उचित प्रबंध करने का आग्रह किया है। उन्होंने अंसारी की सेहत का पत्र में जिक्र किया है और कहा है कि शिफ्टिंग के दौरान उसकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति का भी ध्यान रखा जाए।


 

Mukhtar Ansari shifted from Ropar Jail to UP
रविवार को रोपड़ पहुंची यूपी नंबर की इनोवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार को यूपी पुलिस की इनोवा रोपड़ जेल पहुंची थी। हालांकि मीडिया को देख कर गाड़ी आगे निकल गई। इसके कुछ ही मिनट बाद गाड़ी दोबारा जेल के सामने से निकली। रायबरेली नंबर की इस इनोवा में यूपी पुलिस के अधिकारी थे। रोपड़ के एसएचओ सिटी राजीव चौधरी ने गाड़ी को रोककर पूछताछ की। हालांकि इस बारे में कोई भी जानकारी मीडिया को नहीं दी गई।
Mukhtar Ansari shifted from Ropar Jail to UP
रोपड़ पहुंची यूपी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब पुलिस के जवान भी जाएंगे अंसारी के साथ 
विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार बेहद गोपनीयता बरत रही है। जेल अधिकारी भी मुख्तार को लेकर कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा कारणों से मुख्तार को पंजाब से यूपी ले जाने वाला रूट प्लान बेहद गोपनीय रखा गया है। मुख्तार की रवानगी के दौरान पंजाब पुलिस के कुछ जवान भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mukhtar Ansari shifted from Ropar Jail to UP
ढाबे के बाहर लावारिस खड़ी यूपी नंबर की एंबुलेंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले रविवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में यूपी नंबर की जिस एंबुलेंस से अंसारी को मोहाली की अदालत में पेश किया गया था, वह रोपड़-मनाली हाईवे मार्ग पर एक ढाबे के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। इस एंबुलेंस के पंजीकरण में लगाए गए दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। पंजाब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।    


 
विज्ञापन
Mukhtar Ansari shifted from Ropar Jail to UP
मुख्तार अंसारी - फोटो : फाइल फोटो
चित्रकूट धाम के पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनारायण ने मीडिया को बताया कि मुख्तार को पंजाब से लाने के लिए बांदा पुलिस 5 अप्रैल को रवाना होगी। इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। वहीं, अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने मुख्तार की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि अब इसकी जिम्मेदारी न्यायपालिका और योगी सरकार पर होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed