{"_id":"601ac3da653b7c7502576799","slug":"crowd-gathered-in-mahapanchayat-of-rakesh-tikait-in-jind-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में राकेश टिकैत की धूम, महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, झलक पाने को पेड़-टावर पर चढ़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में राकेश टिकैत की धूम, महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, झलक पाने को पेड़-टावर पर चढ़े लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
जींद में महापंचायत में पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को मजबूती देने के लिए बुधवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत हरियाणा के जींद जिले के कंडेला गांव में आयोजित महापंचायत में पहुंचे। आंदोलन में अपनी खास पहचान रखने वाला कंडेला गांव 19 साल बाद फिर दोगुने उत्साह के साथ किसान आंदोलन की राह पर आगे बढ़ चला है।
2 of 8
लोगों को संबोधित करते राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2002 में बिजली के बिल माफ करवाने के लिए कंडेला से ही आंदोलन शुरू हुआ था। उसी जमीन पर बुधवार को कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन में नया अध्याय जुड़ गया। हालांकि किसान आंदोलन के दौरान कंडेला गांव में कई बार पंचायत हो चुकी है लेकिन यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में किसान एकजुट हुए।
3 of 8
राकेश टिकैत की झलक पाने को टावर और होर्डिंग पर चढ़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला
कंडेला खाप व गांव को आंदोलन की धरती माना जाता है। ऐसे में किसान नेता राकेश टिकैत ने कंडेला गांव से लोगों का समर्थन मांगा है, जिसका आने वाले समय में काफी प्रभाव देखने को मिलेगा। 19 साल पहले जिस प्रकार कंडेला गांव में किसानों का जमावड़ा रहता था, ठीक उसी प्रकार एक बार फिर बुधवार को हजारों किसानों ने कंडेला पहुंच कर आंदोलन को नई ताकत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
महापंचायत में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अब जींद के कंधों पर भी आंदोलन की जिम्मेदारी है। वहीं, महापंचायत के मंच से किसानों ने नेताओं को आश्वासन दिया कि जिले के लोग हर वक्त हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। एक संदेश पर जींद जिले के किसान दिल्ली पहुंच जाएंगे। दूर-दूर तक किसानों की भीड़ ही नजर आ रही थी। खास बात यह थी कि महापंचायत में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
5 of 8
पेड़ पर चढ़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला
टिकैत की झलक पाने को बेकरार दिखे लोग
राकेश टिकैत के आंसुओं ने किसान आंदोलन को पूरी तरह से ही मोड़ दिया। अब उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। जींद में महापंचायत के दौरान राकेश टिकैत की एक झलक पाने को लोग बेकरार दिखे। पेड़, टावर और होर्डिंग में भी लोग चढ़े नजर आए। दूर-दूर तक केवल जनसैलाब उमड़ा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।