सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी मां की हत्या के पीछे किसी नेता का हाथ है। उन्हें सरकार पर विश्वास है मगर मदद नहीं मिल रही। मामले की सीबीआई जांच भी नहीं करवाई जा रही। यशोधरा ने कहा कि गोवा पुलिस केवल समय बर्बाद कर रही है। अब तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। मैं अपनी मां के लिए इंसाफ की मांग कर रही हूं। सीएम मनोहर लाल ने कहा था कि परिवार लिखित में मांग करेगा तो हम सीबीआई जांच कराएंगे। 10 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है। हमारा पूरा परिवार सीबीआई जांच की गुहार लगा रहा है। हम सच जानना चाहते हैं। आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
सोनाली फोगाट: मां की हत्या में किसी नेता का हाथ, आखिरी फिल्म 'प्रेरणा' का पोस्टर बेटी ने किया रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाली फोगाट की बहन रूकेश ने कहा कि हमारी मांग को सरकार नहीं सुन रही। जल्द से जल्द सीबीआई जांच कराई ताकि सच्चाई सामने आ सके। सोनाली के भाई वतन ढाका ने कहा कि हम खापों का समर्थन मांग रहे हैं। ढाका खाप ने रविवार 11 सितंबर को महापंचायत बुलाई है। सभी खापों से सीबीआई जांच की मांग के लिए प्रार्थना करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सबूतों को मिटाने की कोशिश की जा रही है।
आखिरी फिल्म ‘प्रेरणा’ का पोस्टर यशोधरा ने किया रिलीज
सोनाली फोगाट की आखिरी फिल्म प्रेरणा का पोस्टर शुक्रवार को उनकी बेटी यशोधरा ने रिलीज किया। यशोधरा ने बताया कि उनकी मां सोनाली फोगाट ने इस फिल्म के बारे में उनसे जिक्र किया था। उन्होंने फिल्म की कहानी भी सुनाई थी। फिल्म में उनका एक प्ररेणादायक मुख्य किरदार होगा। यह उनकी आखिरी फिल्म है। यह मूवी युवाओं को संदेश देने का काम करेगी।
फिल्म के निर्माता नरेश ढांडा ने बताया कि यह प्रेरणादायक फिल्म है। आज सोनाली फोगाट हमारे बीच नहीं हैं। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी बेटी से पोस्टर रिलीज कराया है। फिल्म की कहानी युवाओं पर आधारित है। फिल्म गांव से शहर पढ़ने आने वाले युवाओं को संदेश देगी। युवा शहर में आकर किस तरह से दिशा भ्रमित होते हैं, यह इस फिल्म में दिखाया गया है।
फिल्म की शूटिंग हरियाणा, मुंबई व कश्मीर में हुई है। फिल्म में योगेश भारद्वाज, रामकेश जीवनपुरिया सहित अन्य कलाकार हैं। नरेश ढांडा ने बताया कि सोनाली शूटिंग के लिए कभी लेट नहीं होती थीं। सुधीर सांगवान हमेशा उनके साथ ही रहता था। बता दें कि इससे पहले सोनाली सीरियल और वेब सीरिज में नजर आ चुकी हैं। सोनाली की मौत के 10 दिन बाद उनका आखिरी गीत रिलीज हुआ। 'छौरी का नाम चल्यै' गाने को 1.2 मिलियन लोग अब तक देख चुके हैं।