{"_id":"d17093f4973e87fc2a0672ad7d75cd7a","slug":"dera-pramukh-ram-rahim-s-granddaughter-made-asia-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रमुख राम रहीम की 7 साल की दोहती ने बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा प्रमुख राम रहीम की 7 साल की दोहती ने बनाया रिकॉर्ड
Mon, 17 Aug 2015 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Mon, 17 Aug 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
डेरा प्रमुख राम रहीम की 7 साल की दोहती ने बनाया रिकॉर्ड
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 7 वर्षीय दोहती ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।
डेरा प्रमुख राम रहीम की 7 साल की दोहती ने बनाया रिकॉर्ड
2 of 6
डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की सात वर्षीय दोहती स्वीटलक इंसां ने बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रिवर्स काउंटिंग ऑफ 100 टू एक तक मात्र 34.3 सेकेंड में अंग्रेजी भाषा में उलटी गिनती कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के इंडिया ब्यूरो हेड मनमोहन रावत ने इस नए रिकॉर्ड को मान्यता दी और उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया।
डेरा प्रमुख राम रहीम की 7 साल की दोहती ने बनाया रिकॉर्ड
3 of 6
डेरा प्रमुख की पुत्री चरणप्रीत इंसां और दामाद डॉ. शान-ए-मीत इंसां की बेटी स्वीटलक इंसां ने शुक्रवार रात को आयोजित कार्यक्रम में नया एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाया। सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल की तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली स्वीटलक इंसां ने अपने इस नए कीर्तिमान को अपने कोच और नाना (संत गुरमीत राम रहीम) के अवतार दिवस पर गिफ्ट बतलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा प्रमुख राम रहीम की 7 साल की दोहती ने बनाया रिकॉर्ड
4 of 6
इससे पूर्व स्वीटलक इंसां ने 19 जुलाई को मात्र एक मिनट में 121 देशों के राष्ट्रीय ध्वज पहचानकर एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजा गया है। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के इंडिया ब्यूरो हैड मनमोहन रावत ने बताया कि इससे पूर्व रिवर्स काउंटिंग का रिकॉर्ड लखनऊ के व्योम आहुजा के नाम था। व्योम आहुजा ने यह रिकॉर्ड 28 मार्च 2015 को लखनऊ में 49 सेकेंड में बनाया था। स्वीटलक इंसां ने मात्र 34.3 सेकेंड में नया रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन
डेरा प्रमुख राम रहीम की 7 साल की दोहती ने बनाया रिकॉर्ड
5 of 6
पत्रकारों से रूबरू होते हुए स्वीटलक इंसां ने बताया कि एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नया कीर्तिमान स्थापित करके उसे बहुत खुशी महसूस हो रही है तथा वह इसका श्रेय अपने नानू पापा संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां की कोचिंग व आशीर्वाद को देंगी। उन्होंने कहा कि नानू पापा जब उनका सर्टीफिकेट देखेंगे तो वे बहुत खुश होंगे। स्वीटलक इंसां ने कहा कि वह अपने नानू को उनके बर्थ-डे पर बेस्ट गिफ्ट देना चाहती थी और उन्हीं के आशीर्वाद से यह हो पाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।