सब्सक्राइब करें

Election 2022: पंजाब में कांग्रेस के वो आठ चेहरे, जिनका आप की आंधी भी कुछ न बिगाड़ सकी, एक तो सीएम बनते-बनते रह गया था

डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Mar 2022 04:49 PM IST
विज्ञापन
Eight big faces of Congress who won in Punjab Assembly elections 2022
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : फाइल

पंजाब में आम आदमी पार्टी की आंधी ने दिग्गजों के पैरों ताले से जमीन खिसका ले गई। बड़े नेताओं के किले ध्वस्त हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखबीर बादल, नवजोत सिंह सिद्धू और मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को करारी हार का सामना करना पड़ा। मगर कांग्रेस के कई ऐसे नेता भी हैं जिनकी साख पर आप का कोई असर नहीं हुआ। इन नेताओं ने अपनी प्रतिष्ठा के साथ-साथ कांग्रेस की लाज भी बचा ली। आइए जानते हैं उन कांग्रेस नेताओं को जिनका किला आप की आंधी में भी अभेद रहा।

Trending Videos
Eight big faces of Congress who won in Punjab Assembly elections 2022
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : फाइल फोटो

सुखजिंदर सिंह रंधावा
पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा आप की आंधी का रुख अपनी सीट पर मोड़ने में कामयाब रहे। डेरा बाबा नानक विधानसभा सीट पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने एक बार फिर बाजी मारी। रंधावा ने शिअद प्रत्याशी रविकरण सिंह काहलों को 466 मतों से हराया है। इस कड़े मुकाबले में रंधावा को 52555 मत मिले। वहीं शिअद प्रत्याशी रविकरण सिंह काहलों को 52089 मत मिले। बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाने से पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम भी मुख्यमंत्री पद की रेस में था। मगर ऐन वक्त में उनकी जगह चन्नी के नाम का एलान कर दिया गया। कैप्टन के खिलाफ बगावत में रंधावा का नाम प्रमुख था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Eight big faces of Congress who won in Punjab Assembly elections 2022
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : फाइल

प्रताप सिंह बाजवा
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा अपना किला बचाने में सफल रहे। उनकी सीट पर आप की आंधी बेअसर रही। प्रताप सिंह बाजवा ने कादियां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। कादियां से प्रताप सिंह बाजवा को 48 हजार 679 मत मिले जबकि उनके मुकाबले अकाली दल के उम्मीदवार गुरइकबाल सिंह माहल ने 41 हजार 505 मत मिले। बाजवा ने माहल को 7174 मतों से हराया है।  

Eight big faces of Congress who won in Punjab Assembly elections 2022
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : फाइल

हैट्रिक लगाने में कामयाब रहीं अरुणा चौधरी
दीनानगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व मंत्री अरुणा चौधरी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने अपने विरोधी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शमशेर सिंह को 1131 मतों से पराजित किया। अरुणा चौधरी 52133 वोट लेने में कामयाब रहीं। शमशेर सिंह को 50002 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहने वाले भाजपा उम्मीदवार रेणु कश्यप को 20560 वोट मिले। अकाली-बसपा गठजोड़ के उम्मीदवार कमलजीत चावला को 15534 व संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार कुलवंत सिंह को 1548 वोट मिले। 

विज्ञापन
Eight big faces of Congress who won in Punjab Assembly elections 2022
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : फाइल

तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा
चन्नी सरकार में मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा अपनी प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब रहे। वह फतेहगढ़ चूड़ियां से चुनाव लड़ा। तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने भी अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी शिअद के नेता लखबीर सिंह लोधीनंगल को 5545 मतों के अंतर से हराकर कांग्रेस का परचम लहराया है। तृप्त बाजवा ने 46311 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शिअद के लखबीर सिंह लोधीनंगल को 40766 मत मिले। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed