सब्सक्राइब करें

चन्नी को हराने वाले युवा की कहानी: मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान, दो कमरों का मकान, पास में सिर्फ 75 हजार की नकदी

जतिंदर देवगन, संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Mar 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Punjab Election Result 2022: Know about Labh Singh who defeated Charanjit Singh Channi
चरणजीत सिंह चन्नी और लाभ सिंह उगोके - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीट श्री चमकौर साहिब और भदौड़ से चुनाव हार चुके हैं। भदौड़ में सीएम चन्नी को बेहद आम शख्स ने सियासी शिकस्त दी है। आम आदमी पार्टी ने लाभ सिंह उगोके को अपना प्रत्याशी बनाया था। लाभ सिंह ने प्लंबर का कोर्स किया है और वह मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। गरीब घर से ताल्लुक रखने वाले नौजवान लाभ सिंह उगोके ने सीएम चन्नी को 37500 मतों से हराकर इतिहास रचा।  

Trending Videos
Punjab Election Result 2022: Know about Labh Singh who defeated Charanjit Singh Channi
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : अमर उजाला

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के पास 07 करोड़ 97 लाख रुपये की चल और अचल संपति है। सीएम चन्नी की पत्नी कमलजीत कौर भी 04 करोड़ 18 लाख और 45 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति की मालकिन हैं। चन्नी व उनकी पत्नी कमलजीत कौर के पास फॉर्य्चूनर गाडियां हैं। चन्नी के पास चार करोड़ रुपये से ज्यादा की आवासीय जगह है। जबकि पत्नी के पास भी दो करोड़ 27 लाख और 85 हजार रुपये की आवासीय जगह है। वहीं सीएम चन्नी को हराने वाले आप के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके के पास सिर्फ 75 हजार रुपये की नकदी है और 2014 मॉडल की पुरानी बाइक व दो कमरों का मकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Election Result 2022: Know about Labh Singh who defeated Charanjit Singh Channi
पंंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने 1952 वाला इतिहास दोहराया: लाभ सिंह उगोके
लाभ सिंह उगोके ने कहा कि मुझे पीछे हटने के लिए पांच करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था, जिसका ऑडियो मेरे पास मौजूद है। लाभ सिंह उगोके ने कहा कि वह सिस्टम बदलने की लड़ाई लड़ रहे हैं, किसी भी कीमत में अपना जमीर नहीं बदल सकते हैं, क्योंकि कुल्लियों वालों की लड़ाई महलों वालों से थी लेकिन भदौड़ के जुझारू लोग पूंजीपति चन्नी को भारी बहुमत से मात देकर 1952 वाला इतिहास दोहराया है।

Punjab Election Result 2022: Know about Labh Singh who defeated Charanjit Singh Channi
लाभ सिंह उगोके - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होने बताया कि 1952 में गरीब आदमी अर्जन सिंह का मुकाबला चुनाव में एक राजा से था। अर्जन सिंह बैलगाड़ी पर चुनाव प्रचार करता था लेकिन राजा के पास सभी साधन थे और उस राजा ने उस समय अपने चुनाव पर एक लाख रुपया खर्च किया था लेकिन भदौड़ के लोगों ने अर्जन सिंह को जीत दिलाई और राजा को हराकर उसका अहंकार तोड़ा। इस बार भी भदौड़ में यही हुआ है और वह हलका भदौड़ का दिल्ली मॉडल की तरह विकास करेंगे। 

विज्ञापन
Punjab Election Result 2022: Know about Labh Singh who defeated Charanjit Singh Channi
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : अमर उजाला

उगोके के पिता मजदूर, मां निजी स्कूल में दर्जा चार मुलाजिम
लाभ सिंह का एक साधारण परिवार है। दो कमरों के घर में रहने वाले लाभ सिंह की मां एक सरकारी स्कूल में दर्जा चार कर्मचारी हैं। उनके पिता ने मजदूरी कर अपने परिवार को आगे बढ़ाया। उनकी पत्नी घरेलू महिला हैं और लाभ के दो बच्चे हैं। लाभ सिंह पिछले लगभग 10 साल से आप से जुड़े हैं। वह भगवंत मान के करीबी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed