सब्सक्राइब करें

ढूंढ़ ली सरस्वती नदी की धारा, खुदाई में निकल रहा जल

ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Wed, 06 May 2015 03:13 PM IST
विज्ञापन

ढूंढ़ ली सरस्वती नदी की धारा, खुदाई में निकल रहा जल

extinct saraswati river found in haryana

सरस्वती की धारा को खोजने के वर्षों से चल रहे भगीरथ प्रयास सफल होते दिख रहे हैं। यमुनानगर में जमीन से 10 फुट नीच जलधारा ढूंढ़ ली गई है। प्रशासन का दावा है कि ये जलधारा सरस्वती नदी की है। तस्‍वीरों में देखिए जलधारा।

Trending Videos

ढूंढ़ ली सरस्वती नदी की धारा, खुदाई में निकल रहा जल

extinct saraswati river found in haryana

हरियाणा की धरा से लुप्त सरस्वती नदी की धारा फूट पड़ी है। इसकी पुष्टि जिला प्रशासन ने भी कर दी है। दरअसल हरियाणा के ‌यमुनानगर में आदिबद्री से पांच किलोमीटर दूर मुगलवाली गांव में सरस्वती के बहाव क्षेत्र में खुदाई के दौरान नदी का जल निकल आया है। आठ से दस फुट की खुदाई में जगह-जगह जल की धारा फूट रही है। प्रशासनिक अफसरों का दावा है यहीं सरस्वती नदी बहा करती थी और यह जल सरस्वती का ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढूंढ़ ली सरस्वती नदी की धारा, खुदाई में निकल रहा जल

extinct saraswati river found in haryana

इतनी कम गहराई पर नीली बजरी, चमकदार रेत और खनिज के मिश्रण वाला यह पानी हुबहू नदियों में बहने वाले पानी की तरह लग रहा है। आला अधिकारियों ने इसकी पुष्टि के लिए यहां एक-एक करके करीब 10 गड्ढे खोदे और हर जगह समान अनुपात में पानी फूट पड़ा। मुगलवाली पहुंचे डीसी डॉ. एसएस फुलिया और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी जमीन से निकले जल को देखकर रोमांचित हो उठे।

ढूंढ़ ली सरस्वती नदी की धारा, खुदाई में निकल रहा जल

extinct saraswati river found in haryana

इसके बाद डीसी, एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी खुद कस्सी से खुदाई कर इसकी जांच की। डीसी ने कहा कि सरस्वती नदी का जिक्र पुराणों में मिलता है और राजस्व रिकार्ड में भी इसका अस्तित्व रहा है। आज यह नदी हकीकत में धरती पर अवतरित होती दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को जिला प्रशासन की ओर से इस नदी की खुदाई शुरू करवाई गई थी। कुछ लोगों ने इस घटना को मिथ माना था।

विज्ञापन

ढूंढ़ ली सरस्वती नदी की धारा, खुदाई में निकल रहा जल

extinct saraswati river found in haryana

सरस्वती शोध संस्थान के प्रमुख दर्शन लाल जैन ने इस पर कड़ी मेहनत की और आज यह भ्रांति सच्चाई में बदल गई है। डीसी ने बताया कि आदिबद्री को सरस्वती नदी का उद्गम स्थल माना गया था और यहां से पांच किलोमीटर दूर गांव रूलाहेड़ी में इस नदी की खुदाई शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि गांव छलौर में एक बड़ा जलाशय बनाया जाएगा, जिसमें पहाड़ों पर होने वाली बरसात और सोम नदी के पानी को इकट्ठा कर सरस्वती नदी को एक बड़ी नदी के रूप में प्रवाहित किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed