फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसानों के सब्र का बांध टूटा तो रोक दी शताब्दी, तस्वीरें

Tue, 28 Apr 2015 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 28 Apr 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन

किसानों के सब्र का बांध टूटा तो रोक दी शताब्दी, तस्वीरें

farmer protest against government, rail roko agitation

गेहूं की खरीद न होने से नाराज किसानों ने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। अपना आंदोलन जारी रखते हुए किसानों ने शताब्दी एक्सप्रेस को रोक दिया। 17 किसान और मजदूर जत्थेबंदियों ने अमृतसर से दिल्ली जाने वाली रेलगाड़ी गांव देवीदासपुरा  तरनतारन में रोककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

किसानों के सब्र का बांध टूटा तो रोक दी शताब्दी, तस्वीरें

farmer protest against government, rail roko agitation

किसानों ने मांग की है कि बिना शर्त किसानों की फसल की खरीद की जाए व 500 रुपये बोनस जारी किया जाए। किसानों की ओर से रेल गाड़ियां रोकने के कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। किसानों ने अपना आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।

किसानों के सब्र का बांध टूटा तो रोक दी शताब्दी, तस्वीरें

farmer protest against government, rail roko agitation

दिल्ली अमृतसर मार्ग पर कस्बा जंडियाला गुरुके निकट गांव देवीदासपुरा में सुबह 9.30 बजे किसान अचानक एकत्रित होने लगे। उन्होंने 12 बजे अमृतसर से दिल्ली लिए रवाना हुई सरयू यमुना एक्सप्रेस को रोक लिया। रेल पटरी पर किसान, मजदूरों के साथ-साथ महिलाएं भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के सब्र का बांध टूटा तो रोक दी शताब्दी, तस्वीरें

farmer protest against government, rail roko agitation

पंजाब सरकार पर सौतेला व्यवहार का आरोप लगाते हुए किसानों ने कहा कि खरीद एजेंसियों के अधिकारी गेहूं की खरीद से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितनी देर तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं होती उतनी देर तक रेल के चक्के जाम रहेंगे। अमृतसर के रेलवे स्टेशन पर शाम को स्थिति तनाव पूर्ण हो गई।

विज्ञापन

किसानों के सब्र का बांध टूटा तो रोक दी शताब्दी, तस्वीरें

farmer protest against government, rail roko agitation

रेलवे ने घोषणा की है कि शताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी ब्यास रेलवे स्टेशन से रवाना हो गई। सभी यात्री ब्यास रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया और कहा कि रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह उन्हें ब्यास स्टेशन पर पहुंचे। हंगामे के बाद रेल विभाग की ओर से बसें किराये पर ली गई और यात्रियों को ब्यास स्टेशन पर पहुंचाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed