😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Farmers Protest News: Internet Services Restored In Kurukshetra Delhi Borders Started Opening
{"_id":"65dab24d35c42e61d5074fcc","slug":"farmer-protest-new-update-internet-services-restored-in-kurukshetra-delhi-borders-started-opening-2024-02-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farmer Protest: हरियाणा के इन जिलों में इंटरनेट सेवा बहाल... दिल्ली के ये बॉर्डर खुले; अभी और राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farmer Protest: हरियाणा के इन जिलों में इंटरनेट सेवा बहाल... दिल्ली के ये बॉर्डर खुले; अभी और राहत के आसार
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:03 AM IST
सार
Kisan Andolan Update: हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट सेवाएं बहाल हो गई है। आज सील किए गए रास्तों पर भी हरियाणा सरकार राहत दे सकती है।किसानों का दिल्ली कूच 29 फरवरी तक स्थगित होने के बाद दिल्ली प्रशासन ने राजधानी दिल्ली की तरफ बॉर्डर आंशिक रूप से खोलने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 9
Farmers Protest News
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हरियाणा सरकार ने किसान आंदोलन के चलते रोकी गई सेवाओं को बहाल करना शुरू कर दिया है। हरियाणा के सात जिलों में 13 फरवरी से इंटरनेट सेवाएं बंद थीं। कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, फतेहाबाद, सिरसा, जींद और हिसार में आज सुबह इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई है। इंटरनेट शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। वहीं माना जा रहा है कि सरकार अब सील किए गए रास्ते पर भी कुछ राहत दे सकती है।
किसान आंदोलन के चलते गत 13 फरवरी से ही इंटरनेट सेवाएं बंद चल रही थीं, इसके साथ ही पंजाब से लगती जिले की सीमाएं भी सील की गई थीं। जिला के पेहवा इलाके के पंजाब से लगते ट्यूकर और इस्मा इलाहाबाद के कुम्हार माजरा बॉर्डर को सील किया हुआ था, जबकि नेशनल हाईवे 44 को भी शाहाबाद में मारकंडा नदी के पास सील कर दिया था।
देर रात तक सरकार की यह पाबंदी जारी रही, लेकिन आज सुबह से जैसे ही इंटरनेट सेवाएं बहाल हुई तो लोगों को बड़ी राहत मिली। वहीं उम्मीद की जा रही है कि आज से ही सील की गई सीमाओं के साथ-साथ नेशनल हाईवे पर भी कुछ राहत दी जाए।
Trending Videos
2 of 9
झाड़ोदा बॉर्डर शनिवार को खुला और गुजरते वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, किसानों का दिल्ली कूच 29 फरवरी तक स्थगित होने के बाद दिल्ली प्रशासन ने राजधानी दिल्ली की तरफ बॉर्डर आंशिक रूप से खोलने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को नेशनल हाईवे-44 स्थित कुंडली-सिंघु बॉर्डर की सर्विस रोड से दिल्ली पुलिस ने बुलडोजर की मदद से बैरिकेड्स हटा दिए। बहादुरगढ़ में भी टीकरी बॉर्डर का एक हिस्सा खोल दिया गया।पुलिस ने छह में से 5 लेयर की बैरिकेडिंग हटाई हैं। रात तक पुलिस कंक्रीट की दीवार हटाने में जुटी रही। रविवार सुबह तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
झाड़ोदा बॉर्डर शनिवार को खुला और गुजरते वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन दोनों रास्तों के खुलने से दिल्ली-हरियाणा मार्ग के यात्रियों को राहत मिलेगी। कुंडली क्षेत्र के उद्योगपति, दुकानदार, व्यापारी 13 फरवरी के बाद से ही इन मार्गों को खोलने की मांग कर रहे थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार, वाहनों की आवाजाही के लिए मार्गों को खोला जा रहा है।
4 of 9
Farmer Protest
- फोटो : PTI
दूसरी तरफ, पंजाब से सटे हरियाणा के शंभू व जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर पर पूरे दिन शांति बनी रही। किसानों व पुलिस-अर्द्धसैनिक बलों के जवानों में कोई टकराव नहीं हुआ। दोनों जगह किसानों ने मृत किसानों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला। वहीं, शंभू बॉर्डर पर बने पुल पर हरियाणा की तरफ से कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे। किसानों की तरफ से बाॅर्डर से करीब एक किमी पहले ही रस्सी लगाई गई है, जिससे आगे किसी को नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
5 of 9
Farmer Protest
- फोटो : PTI
सिंघु बॉर्डर की सर्विस लेन व टिकरी की एक लेन खुली
पुलिस ने दो सप्ताह से बंद सिंघु बॉर्डर की सर्विस लेन और टिकरी बॉर्डर की एक लेन खोलने का फैसला किया है। रविवार सुबह तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। शनिवार शाम करीब चार बजे सिंघु बॉर्डर पर दोनों तरफ की एक-एक सर्विस लेन खोलने पर काम शुरू किया गया जो देर रात तक चला। वहीं, पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के निर्देश पर ये कदम उठाया जा रहा है। बॉर्डर के आसपास के लोगों व दुकानदारों ने इस फैसले पर खुशी जताई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X