{"_id":"6139f2458ebc3eb4da77522c","slug":"farmers-protest-continued-for-the-third-day-outside-mini-secretariat-in-karnal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करनाल में महापड़ाव: कोई पढ़ रहा अखबार तो कोई पी रहा हुक्का, तस्वीरों में देखें किसानों के धरने का तीसरा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में महापड़ाव: कोई पढ़ रहा अखबार तो कोई पी रहा हुक्का, तस्वीरों में देखें किसानों के धरने का तीसरा दिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 Sep 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
करनाल में किसानों का धरना।
- फोटो : एएनआई/अमर उजाला
Link Copied
हरियाणा के करनाल में किसान तीसरे दिन भी लघु सचिवालय के गेट पर डटे हैं। दो दिन पहले शहर में जहां तनाव जैसी स्थिति थी तो वहीं अब सबकुछ सामान्य है। कोई अखबार पढ़ रहा है तो कोई लंगर तैयार करने में जुटा है। लघु सचिवालय के बाहर का पूरा माहौल ही बदल गया है। महिलाएं लंगर की तैयारी में जुटी रहीं। किसान नेता लोगों को संबोधित करते दिखे। किसान नेताओं का कहना है कि लघु सचिवालय में लोगों को अधिकारियों को प्रवेश करने से नहीं रोका जाएगा। आईजी ममता सिंह भी मैदान में दिखीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशानिर्देश दिया। सिंघु और टीकरी बॉर्डर जैसा माहौल करनाल के लघु सचिवालय के बाहर दिख रहा है। बारी-बारी से किसान धरने पर आ रहे हैं। सड़क किनारे किसान हुक्का पीते नहर आए तो वहीं पंखे के सामने बैठ कुछ किसान सड़क पर ही आराम कर रहे हैं। जगह-जगह किसानों के लिए नाश्ता और लंगर का इंतजाम किया गया है।
Trending Videos
2 of 6
लंगर तैयार करने में जुटीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 28 अगस्त को करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस दौरान लगभग 10 लोग घायल हुए थे। किसानों ने लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों और करनाल के तत्कालीन एसडीएम आईएएस अधिकारी आयुष सिन्हा पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके लिए छह सितंबर तक का समय दिया था लेकिन सरकार ने किसानों की मांग नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
आराम करते और अखबार पढ़ते किसान।
- फोटो : एएनआई
इसके बाद छह सात सितंबर को किसानों ने करनाल में पहले महापंचायत की, इसके बाद लघु सचिवालय कूच किया। किसान तीन दिन से लघु सचिवालय के गेट पर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई और मृतक किसान व घायलों को मुआवजा नहीं मिल जाता है तब तक धरना जारी रहेगा।
4 of 6
हुक्का पीता किसान।
- फोटो : एएनआई
आयुष सिन्हा का वीडियो हुआ था वायरल
किसान करनाल के तत्कालीन एसडीएम आईएएस अधिकारी आयुष सिन्हा को निलंबित करने पर अड़े हैं। बता दें आयुष सिन्हा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पुलिसकर्मियों को नाका पार करने वाले प्रदर्शनकारियों का 'सिर फोड़ने' का आदेश दे रहे हैं। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद हरियाणा सरकार ने आयुष सिन्हा का तबादला कर दिया था। वहीं किसान नेताओं का कहना है कि स्थानांतरण कोई सजा नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
किसानों के लिेए चाय और ब्रेड की व्यवस्था।
- फोटो : एएनआई
मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद
हरियाणा सरकार ने गुरुवार मध्यरात्रि तक करनाल में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया है। अब रात 11:59 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। किसान नेताओं और प्रशासन के बीच कई दौर की वार्ता हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बुधवार को भी किसानों व प्रशासन के बीच वार्ता विफल रही। इसके बाद किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।