{"_id":"62cc78f409f37f2c657c5e99","slug":"father-died-of-heart-attack-after-son-death-due-to-snake-bite-in-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में कोहराम: सांप के डसने से बेटे की मौत, श्मशान घाट में अस्थियां चुन रहे पिता की भी गई जान, ग्रामीणों ने बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में कोहराम: सांप के डसने से बेटे की मौत, श्मशान घाट में अस्थियां चुन रहे पिता की भी गई जान, ग्रामीणों ने बताई ये वजह
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मृतक पिता-पुत्र की फाइल फोटो (सांप की प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Link Copied
सर्पदंश से बेटे की मौत के बाद पिता की भी जान चली गई। बेटे का नाम वरिंदर सिंह था। वह 20 साल का था। उसकी मौत के अगले दिन जब पिता जगपाल सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ बेटे की अस्थियां चुन रहे थे तो हार्ट अटैक से उनकी भी मौत हो गई। मामला पंजाब के बठिंडा जिले के गांव बुर्ज गिल्ल का है। ग्रामीणों को कहना है कि वह बेटे की मौत का सदमा सह नहीं सके। दो दिन में पिता-पुत्र की मौत से घर में कोहराम मचा है। मृतक युवक की माता अमरजीत कौर ने आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल रामपुरा के डॉक्टरों ने बेटे का तुरंत इलाज नहीं किया। जिसके चलते उसके बेटे की मौत हुई। मामला आठ जुलाई का बताया जा रहा है।
Trending Videos
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार गांव बुर्ज गिल्ल का युवक वरिंदर सिंह आठ जुलाई को जब खेत से काम कर पैदल घर लौट रहा था तभी रास्ते में सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल रामपुरा में दाखिल करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और निजी अस्पताल रेफर कर दिया। मगर नौ मई को युवक ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मृतक पिता की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 जुलाई को जब मृतक वरिंदर सिंह का पिता जगपाल सिंह अपने रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ बेटे की अस्थियां चुन रहा था तो अचानक उसे हार्ट अटैक पड़ा। उसे भी तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की मां अमरजीत कौर ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने बेटे वरिंदर सिंह को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया तो वहां के डॉक्टरों ने उपचार सही ढंग से नहीं किया। बेटे को सही उपचार मिलने में देरी हुई।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
सिविल अस्पताल रामपुरा की एसएमओ अंजू कांसल का कहना है कि उक्त आरोप गलत हैं। जैसे ही लड़के को दाखिल करवाया गया वैसे ही इलाज शुरू कर दिया गया था। जहां तक कि उसे एंटी वैनम नामक दवा भी दी गई थी लेकिन युवक का परिवार उसे किसी निजी अस्पताल में ले गया था।
विज्ञापन
5 of 5
मृतक बेटे की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक ही जगह हुआ अंतिम संस्कार
गांव बुर्ज गिल्ल के जिस शमशान घाट में नौ जुलाई को वरिंदर सिंह का अंतिम संस्कार हुआ था, उसी जगह 10 जुलाई को जगपाल सिंह का संस्कार किया गया। मृतक जगपाल सिंह अपने पीछे पत्नी, बेटी और एक बेटा छोड गया है। गांववालों ने बताया कि वरिंदर सिंह की मौत के बाद पिता जगपाल सिंह काफी परेशान थे। रविवार को जब वो श्मशान घाट में अपने बेटे की अस्थियां चुन रहे थे तो उस समय अचानक उन्हें अटैक पड़ा। इसके पीछे मुख्य कारण बेटे की मौत का दुख सह न पाना बताया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।