{"_id":"62caff9aace40202b34d84d7","slug":"shumaila-of-lahore-marry-with-kamal-of-jalandhar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमल की हुईं पाकिस्तान की शुमाइला: जालंधर में हुई धूमधाम से शादी, बोलीं- बहू नहीं...बेटी बनकर भारत आई हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल की हुईं पाकिस्तान की शुमाइला: जालंधर में हुई धूमधाम से शादी, बोलीं- बहू नहीं...बेटी बनकर भारत आई हूं
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शुमाइला और कमल कल्याण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Link Copied
लाहौर से पहुंची पाकिस्तानी युवती शुमाइला रविवार को जालंधर के कमल कल्याण के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गई। मधुबन कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश के बेटे कमल कल्याण को सोशल मीडिया के जरिये शुमाइला से प्यार हुआ था, जो सरहदों की लकीर को लांघकर आज अपनी मंजिल पर पहुंच गया। शुमाइला का परिवार ईसाई धर्म अपना चुका है, इसलिए कमल के परिवार ने भी ईसाई रीति रिवाज से शादी की सहमति दे दी।
Trending Videos
2 of 5
पाकिस्तान की शुमाइला ने कमल कल्याण से की शादी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुमाइला व कमल कल्याण कोर्ट मैरिज भी करेंगे। शुमाइला की मां आयशा व भाई वाजिद भी पाकिस्तान से शादी में शामिल हुए। शुमाइला एक सप्ताह पहले पाकिस्तान से जालंधर आई थीं। दोनों की सगाई 2018 में हो गई थी और साल 2020 में दोनों का विवाह तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शादी के दौरान रिश्तेदारों का स्वागत करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोरोना महामारी की वजह से दोनों देशों की सीमाएं सील हो जाने से शादी नहीं हो सकी। पंजाब एंड सिंध बैंक से रिटायर्ड ओम प्रकाश बचपन से जुड़ी कहानी याद कहते हैं कि देश की सरहदें बांट दी गईं। सब कुछ बंद हो गया व वीजा मिलना भी मुश्किल हो गया। परिवारों को जोड़े रखने के लिए मैंने पाकिस्तान में बेटे की सगाई की थी।
4 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहू नहीं, बेटी बनकर भारत आई हूं: शुमाइला
शुमाइला ने कहा कि मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। बहू के रूप में नहीं, बल्कि बेटी बनकर यहां आई हूं। पाकिस्तान में वह कमल से सोशल मीडिया के जरिये संपर्क में रहती थीं। शुमाइला ने बताया कि कमल के दादा पाकिस्तान में रहते थे। वहां दोनों परिवारों का मिलाप हो गया। परिवार ने हमारी सगाई व्हाट्सएप पर की थी।
विज्ञापन
5 of 5
शुमाइला और कमल कल्याण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुमाइला ने की थी देश के पीएम से वीजा देने की अपील
सगाई के बाद शादी तय होने पर शुमाइला ने जून 2020 में पाक मीडिया के जरिये भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि उसे वीजा दिया जाए। अब सरकार से वीजा मिलने के बाद शुमाइला का सपना पूरा हुआ है। शादी के बाद वीजा की अवधि बढ़ेगी फिर उसे भारत की नागरिकता मिलेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।