फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्यापिका की बहादुरी का वीडियो वायरल: झपटमारों से भिड़ी, दौड़ाकर बाइक से गिराया, हार मानकर भागना पड़ा

Tue, 13 Sep 2022 09:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Sep 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
Female teacher bravely fought snatchers in Ludhiana
झपटमारों से भिड़ी अध्यापिका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के खन्ना में एक अध्यापिका की बहादुरी के आगे झपटमारों को भागना पड़ा। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अध्यापिका ने हिम्मत और जंबाजी का ऐसा उदारण पेश किया कि चारों तरफ वाहवाही हो रही है।




 

Female teacher bravely fought snatchers in Ludhiana
कैमरे में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दरअसल, खन्ना के पीरखाना रोड से एक अध्यापिका अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी। इस दौरान जैसे ही वह अपने घर के बाहर पहुंची और स्कूटी रोकी तो उसी समय पीछे से आ रहे दो झपटमारों ने चेन छीनने की कोशिश की। 

Female teacher bravely fought snatchers in Ludhiana
घटना की स्क्रीनशॉट तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

महिला बाइक सवार झपटमारों से भिड़ गई और उनका मुकाबला किया। जानकारी के अनुसार अध्यापिका मीनू ने बताया कि जैसे ही झपटमार उनके गले से चेन झपटने लगे तो उन्होंने बाइक पर पीछे बैठे युवक को पकड़ लिया और उसे नहीं छोड़ा। वे उसे थोड़ी दूर तक घसीटते ले गए लेकिन उन्होंने उस युवक को नहीं छोड़ा और बाद में उसे बाइक से गिराने में कामयाबी मिल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Female teacher bravely fought snatchers in Ludhiana
झपटमार को खींचती अध्यापिका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हारकर बाइक सवार चेन व उन्हें छोड़ अपनी जान बचाकर भाग निकले। अध्यापिका मीनू ने बताया कि वह अपने बच्चे को लेकर स्कूटी पर घर आ रही थी। बाइक सवार पहले से उसका पीछा कर रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के गेट के पास आकर रुकी तो बाइक सवारों ने उसके गले से चेन को खींचा मगर उन्होंने तुरंत बाइक सवार को धक्का दिया और दौड़ाकर पकड़ लिया।

विज्ञापन
Female teacher bravely fought snatchers in Ludhiana
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को इकट्ठा होता देख बाइक सवार मौके से जान बचाकर भाग निकले। एसएचओ अमृतपाल सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला तो वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे से उन झपटमारों की वीडियो व फोटो ले ली। सबकी मदद से जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed