{"_id":"602d4f0cbab6c077ad0b8dc8","slug":"film-actor-sandeep-nahar-funeral-at-kalka-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनेता संदीप नाहर का हुआ अंतिम संस्कार, मंगलवार को आना था घर, बुधवार को पहुंची लाश, मां बोली- मेरा हीरो चला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेता संदीप नाहर का हुआ अंतिम संस्कार, मंगलवार को आना था घर, बुधवार को पहुंची लाश, मां बोली- मेरा हीरो चला गया
संवाद न्यूज एजेंसी, कालका (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संदीप नाहर व सुशांत सिंह की फाइल फोटो, रोती संदीप की मां।
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता व कालका निवासी संदीप नाहर का बुधवार को कालका के रामबाग में रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। संदीप को उसके बड़े भाई मनीष नाहर ने मुखाग्नि दी। सुबह से ही गुग्गा माड़ी के समीप स्थित नाहर निवास पर लोग एकत्रित होना शुरू हो गए थे।
Trending Videos
2 of 5
संदीप का शव लेकर पहुंची एंबुलेंस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी अपने शहर के सितारे की अंतिम झलक पाने को सड़क पर टकटकी लगाए बैठे थे। वहीं, करीब दोपहर एक बजे जैसे ही एंबुलेंस में संदीप नाहर का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर पहुंचा तो सभी रिश्तेदार व लोग एकत्रित हो गए और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। घर का लाडला संदीप जिसने मंगलवार को घर आने के लिए टिकट बुक करवा रखी थी, बुधवार को उसका शव घर पहुंचा, यह देख सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अंतिम संस्कार को जाते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुंबई में संदीप नाहर का पोस्टमार्टम होने के बाद बुधवार सुबह की फ्लाइट से संदीप के पिता विजय व अन्य लोग संदीप के शव को लेकर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां से वह एंबुलेंस में संदीप के शव को कालका तक लेकर आए थे। उधर, वाल्मीकि सभा अप्पर मोहल्ला के प्रधान राजकुमार शेरवाल व उपप्रधान गोल्डी वाल्मीकि ने बताया कि जल्द ही वाल्मीकि समाज महापंचायत कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगा।
4 of 5
बेटे के शव को देख रो पड़ी मां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां बोली -मेरा हीरो चला गया
संदीप के शव को जैसे ही घर पर जाया गया तो वहां माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। संदीप की मां सुषमा बेटे के मृत देह को देख पूरी तरह से टूट गईं। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि मेरा हीरो चला गया। अब मैं अपने बेटे से कैसे मिलूंगी, मुझे मुंबई घुमाने वाला चला गया। बेबस मां को देख लोग भी रो रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
अंतिम संस्कार में पहुंचे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता ने पत्नी और सास के खिलाफ दी शिकायत
संदीप नाहर के रिश्तेदार सुमीत भट्टी ने बताया कि मुंबई गोरेगांव वेस्ट की स्थानीय पुलिस को संदीप के पिता विजय ने उसकी वीडियो और नोट के आधार पर संदीप नाहर की पत्नी, सास के खिलाफ शिकायत दे दी है। वहीं, पुलिस को यह भी जांच करने के लिए बोल दिया गया है कि संदीप की फेसबुक आईडी से उसका नोट व वीडियो किसने डिलीट किया है। संदीप के दोनों फोन पुलिस के पास हैं और साइबर टीम इसकी जांच करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।