फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल में सिलेंडर ब्लास्ट, 3 महिलाओं समेत चार झुलसे, तस्वीरें

Sat, 30 Apr 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Sat, 30 Apr 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
fire incident, school fire incident, cylinder blast in school, gurdaspur school fire, punjab
गुरदासपुर के प्राइमरी स्कूल में सिलेंडर ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
गुरदासपुर के प्राइमरी स्कूल में आज उस समय भगढ़ड मच गई, जब सिलेंडर में धमाका हो गया और भीषण आग लग गई। तस्वीरें।
fire incident, school fire incident, cylinder blast in school, gurdaspur school fire, punjab
गुरदासपुर के प्राइमरी स्कूल में सिलेंडर ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक अध्यापक भी शामिल है। घायलों में एक महिला वर्कर की हालत गंभीर बताई जा रही है। खुशकिस्मती यह भी रही कि समय रहते सिलंडर को लगी आग पर काबू पाया गया, नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।
fire incident, school fire incident, cylinder blast in school, gurdaspur school fire, punjab
गुरदासपुर के प्राइमरी स्कूल में सिलेंडर ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में दाखिल अध्यापक मदन मोहन पुत्र चांद नारायण वासी रंजीत एवीन्यू कालोनी गली नम्बर 3 ने बताया कि रोजाना की तरह स्कूली बच्चों के लिए मिड-डे-मील वर्कर खाना गैस सिलंडर पर बना रही थी। इसी दौरान उन्हें गैस के लीक होने की बदबू आई तो वह उसे देखने के लिए चले गये। मगर जैसे ही उन्हें पास जाकर देखा तो अचानक से सिलंडर को आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
fire incident, school fire incident, cylinder blast in school, gurdaspur school fire, punjab
गुरदासपुर के प्राइमरी स्कूल में सिलेंडर ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
इससे रसोई में काम कर रही तीन महिला वर्कर सुनीता देवी पत्नी रुप लाल वासी नबीपुर, तोषी पत्नी प्रेम मसीह तथा तोषी की बहू कंवलजीत पत्नी राज मसीह उसकी चपेट में आ जाने से बुरी तरह से झुलस गये। झुलसे लोगों की चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग तथा स्कूल स्टाफ एकत्र हो गये तथा उन्होने जैसे तैसे सिलंडर को लगी आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
fire incident, school fire incident, cylinder blast in school, gurdaspur school fire, punjab
गुरदासपुर के प्राइमरी स्कूल में सिलेंडर ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने तुरंत 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही डी.ई.ओ (प्राइमरी) सलविंदर सिंह समरा मौके पर सिविल अस्पताल में पहुंचे तथा झुलसे लोगों का हालचाल पूछा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed